Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मुहर्रम 2023: याद आए कर्बला के शहीद, पढ़ी गई दुआए आशूरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

मुहर्रम 2023: याद आए कर्बला के शहीद, पढ़ी गई दुआए आशूरा

29/07/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Muharram-2023-Martyrs-of-Karbala-remembered_-Dua-Ashura-read
  • भिलाई में अंडरब्रिज निर्माण के चलते इस बार बदला गया जुलूस का रूट। इमाम चौक से ताजिया जुलूस निकाला गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हक के लिए अपनी शहादत देने वाले हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में शनिवार को शहर में ताजिया का जुलूस निकला गया। अलग-अलग हिस्सों से ताजिये के साथ सवारियां और अखाड़े भी जुलूस में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें:BSP के वायर रॉड मिल ने प्लेन कॉइल सेगमेंट में बनाया नया शिफ्ट रिकॉर्ड

इस दौरान फातिहा ख्वानी और दुआओं में कर्बला के तमाम शहीदों को याद किया गया। सुपेला में अंडरब्रिज निर्माण की वजह से शहर के ताजिए दो अलग-अलग रास्तों से निकले। जिसमें सुपेला और पावर हाउस चौक में इकट्ठा होने के बाद एक जुलूस पूर्व निर्धारित सेक्टर-1 और सेक्टर-6 मस्जिद से होते हुए जेपी चौक से सिक्स ट्री एवेन्यू होते हुए फिर पावर हाउस पहुंचा। इसके बाद यहां से जुलूस कर्बला मैदान पहुंचा, जहां फातिहा ख्वानी के बाद लोग अपने घरों को लौटेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:EPS 95: EPFO के डिमांड नोट पर बड़ा सवाल, एफडी तोड़ने की नौबत, इन सवालों का चाहिए जवाब

रिवायत के मुताबिक मुहर्रम का जुलूस बीती रात यानि 9 मुहर्रम को भी निकला। जिसमें अपनी-अपनी बस्तियों से निकलकर अलग-अलग मार्ग से होते हुए पावर हाउस चौक पर इकट्ठा हुए और अपने-अपने ताजिया-अखाड़े का प्रदर्शन कर सुबह 4 बजे वापस अपने अपने क्षेत्र के इमामबाड़ा पर लौट गए। 9 मुहर्रम की रात फरीद नगर और जेपी चौक-सेक्टर 6 ईदगाह के समीप अलाव का प्रदर्शन हुआ। जिसमें अकीदतमंदों ने अंगारों पर चल कर कर्बला के शहीदों के लिए अपनी मुहब्बत का इजहार किया।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL BSP Accident: खदान में ट्रक ने 2 बार रौंदा नाबालिग आदिवासी खलासी को, गांव वालों ने घेरा कोटेश्वर चूना खदान

शनिवार को मुहर्रम की दसवीं तारीख पर शहर में जगह-जगह लंगर रखे गए। वहीं दोपहर में तमाम मस्जिदों में दुआए आशूरा पढ़ी गई। इस दौरान बड़ी तादाद में नमाजी इकट्ठा हुए। मुहर्रम का मुख्य जुलूस दोपहर में निकला।

सुपेला क्षेत्र में अंजुमन शहीदीया के साथ-साथ अन्य अंजुमनों के ताजिए फरीद नगर क्षेत्र से निकले। इस साल सुपेला अंडर ब्रिज बनने की वजह से सुपेला, फरीद नगर, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर इस्लाम नगर, व बड़ा इमामबाड़ा के तमाम ताजिए फरीदनगर के विभिन्न मार्गों से गदा चौक होते हुए सुपेला चौक अंजुमन शहीदिया इमामबाड़े के पास अपने-अपने ताजिया अखाड़े लेकर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें:बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा पहुंचे केंद्रीय जेल, बंदियों से की बात, जानिए कारण

यहां अपने-अपने अखाड़ों के प्रदर्शन के बाद देर रात फोरलेन सैलानी बाबा के मजार के पास कर्बला मैदान पहुंचे। बाकी सभी ताज़िये, अखाड़ा, तंज़ीमे, अपने अपने चौक इमामबाड़ों से जुलूस के साथ अपने तय शुदा रास्तों से पॉवर हॉउस ओवर ब्रिज होते हुए इक्विपमेंट चौक पहुंचे। जहां से सेंट्रल एवेन्यू रोड, सेक्टर 5 चौक, सेक्टर 6 जामा मस्जिद रोड, जेपी चौक से गैरेज रोड होते हुए ओवर ब्रिज से पावर हॉउस चौक पहुंचे। यहां से फिर फोर लेन रोड होते हुए तमाम ताजिए कर्बला मैदान पहुंचे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा पहुंचे केंद्रीय जेल, बंदियों से की बात, जानिए कारण
Next: SAIL बकाया एरियर: Bokaro Steel Plant के कर्मचारी ED वर्क्स कार्यालय पर 9 अगस्त को करेंगे चढ़ाई

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.