Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी ओए के प्रगति भवन में 28 की शाम, संगीत के नाम, ये कलाकार सजाएंगे महफिल, परिवार संग आइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

बीएसपी ओए के प्रगति भवन में 28 की शाम, संगीत के नाम, ये कलाकार सजाएंगे महफिल, परिवार संग आइए

Azmat ali 27/07/2025 1 minute read
Music program on the evening of 28 July at Pragati Bhavan of BSP OA

सुर संगीत संगम म्यूजिकल समूह द्वारा प्रगति भवन सिविक सेंटर भिलाई में शाम 6:30 से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति है।

आफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सुर संगीत संगम म्यूजिकल समूह का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सुर संगीत संगम म्यूजिकल समूह द्वारा विगत दो वर्षों से निरन्तर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। दर्शकों एवं श्रोताओं को स्वस्थ्य मनोरंजन प्रदान करने में संस्था अग्रसर है।

संस्था का उद्देश्य नए-नए कलाकारों को एक संगीत मंच प्रदान करने के साथ साथ, नए और उभरते हुए कलाकारों की उत्कृष्ट प्रतिभा को संगीत प्रेमियों तक पहुंचाना है।

प्रदेश और अंचल के बहुत से कलाकार संस्था से जुड़कर अपनी कला को नया आयाम प्रदान कर रहे हैं और संगीत द्वारा प्रदेश की जनता को स्वस्थ्य मनोरंजन प्रदान कर रहे हैं। सावन माह में बारिश और सावन के गीतों की श्रृंखला का आयोजन पिछले कुछ सप्ताह से निरन्तर जारी है और इसी कड़ी में अगली प्रस्तुति 28 जुलाई को प्रगति भवन सिविक सेंटर भिलाई में शाम 6:30 से है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, विशिष्ट अतिथि परविंदर सिंह-महासचिव आफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र, दीपेन्द्र हलधर-संगीतकार एवं संचालक ताल अकादमी होंगे।

कार्यक्रम में अंचल के प्रतिष्ठित गायक हिस्सा लेंगे। मधुरिमा रे, शिप्रा मंडल, गीता सोनी, लीना दास, मंजीता भारद्वाज, प्रनोती गजभिए, रश्मि घाटे, मीनल गोखले, दिपेंद्र हलधर, सत्या पांडे, रमेश घाटे, राकेश शुक्ला, शांताराम वानखेड़े, प्रकाश बेहरा एवं जितेन्द्र टांडी अपनी सुमधुर प्रस्तुती देंगे।

कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति धारकर द्वारा किया जाएगा। सुर संगीत संगम म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर महेश कुमार विनोदिया का कहना है कि सभी संगीत प्रेमियों, कलाकारों और श्रोताओं को इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है। आफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सुर संगीत संगम म्यूजिकल समूह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के सभी संगीत प्रेमी भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप में बढ़ता साइकिल का क्रेज, बीएसपी अधिकारी, बच्चों संग सांसद ने चलाई साइकिल
Next: Bhilai Steel Plant मकान खाली करा रहा या कब्जा बढ़ा रहा, CITU ने उधेड़ी बखिया, CGM रहते हैं भिलाई निवास या छोटे मकान में

Related Stories

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.