Skip to content
31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र दौरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र दौरा

21/11/2024 (Last updated: 21/11/2024) 1 minute read
National Scheduled Tribe Commission Chairman Antar Singh Arya visited Bhilai Steel Plant

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या भिलाई प्रवास पर 20 नवम्बर 2024 को भिलाई निवास पहुंचे, जहां उनका स्वागत निदेशक प्रभारी (सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र) अनिर्बान दासगुप्ता ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया।

National Scheduled Tribe Commission Chairman Antar Singh Arya visited Bhilai Steel Plant

21 नवम्बर 2024 को अंतर सिंह आर्या ने भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य इकाईयों का दौरा किया और इस्पात निर्माण की प्रक्रिया में विशेष रूचि ली। सर्वप्रथम अंतर सिंह आर्या ने मैत्री बाग का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रकृति, संरक्षित जानवर और बागवानी के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मैत्री बाग के प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठाया, वहाँ वृक्षारोपण किया तथा भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा मैत्री बाग में किये जा रहे प्रयासों कि सराहना की। मैत्री बाग में उनके साथ कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन, बीएसपी) पवन कुमार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।

National Scheduled Tribe Commission Chairman Antar Singh Arya visited Bhilai Steel Plant

इसके पश्चात अंतर सिंह आर्या भिलाई निवास में एससी/एसटी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। तत्पश्चात आर्या ने भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भिलाई निवास के बोर्ड रूम में समीक्षा बैठक की। जिसमें श्री आर्या ने प्लांट की कार्यप्रणाली, उत्पादन, निष्पादन और कर्मचारी कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात, आर्या एसटी छात्रों से मुलाकात की, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र स्कूलों के विद्यार्थी, नर्सिंग प्रशिक्षु और इंटर्न शामिल थे।

National Scheduled Tribe Commission Chairman Antar Singh Arya visited Bhilai Steel Plant

कार्यक्रम के अगले चरण में, श्री आर्या ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न प्रमुख इकाइयों में लौह और इस्पात उत्पादन की प्रकिया का निरीक्षण किया और इसमें रूचि दिखाई। इस दौरान वे सर्वप्रथम मेन गेट स्थित सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र पहुंचे, जहां उन्हें संयंत्र भ्रमण के दौरान आवश्यक सुरक्षा निर्देशों से अवगत कराया गया।

इसके बाद आर्या ने कोक ओवन और कोल केमिकल विभाग (सीओ-सीसीडी), ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 और यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) का निरीक्षण किया तथा प्लांट की तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस-8 में हॉट मेटल उत्पादन, एसएमएस-3 में क्रूड स्टील उत्पादन, यूआरएम में विश्व की सबसे लंबी 130 मीटर रेल की रोलिंग प्रक्रिया को नजदीक से देखा। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने श्री आर्या को स्टील निर्माण प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। संयंत्र भ्रमण के दौरान श्री आर्या के साथ संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स, बीएसपी) अंजनी कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant signs strategic Contract Agreement to augment Iron Ore production
Next: भिलाई के डिप्लोमा इंजीनियरों ने मोटिवेशनल गुरू से की मुलाकात

Related Stories

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.