Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Nepal Protest Live Updates: 20 मौत, 500 जख्मी, हिंसक हालात में 5 मंत्रियों के इस्तीफे, राष्ट्रपति के घर पर हमला, देश छोड़कर भागने वाले हैं प्रधानमंत्री?
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Nepal Protest Live Updates: 20 मौत, 500 जख्मी, हिंसक हालात में 5 मंत्रियों के इस्तीफे, राष्ट्रपति के घर पर हमला, देश छोड़कर भागने वाले हैं प्रधानमंत्री?

Azmat ali 09/09/2025 (Last updated: 09/09/2025) 1 minute read
Nepal Protest Live Updates Ministers Resign amid Violent Situation is the Prime Minister Going to Flee the Country

नेपाल में क्रांतिकारियों ने फिर घेरी संसद, प्रदर्शन जारी। प्रधानमंत्री KP Sharma Oli के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

  • सोशल मीडिया एप्प पर से हटाए गए बैन।
  • कैबिनेट मीटिंग में बैन हटाने का फैसला हुआ था।
  • 20 मौत और 500 से ज्यादा जख्मी।

सूचनाजी न्यूज, काठमांडू। भारत के पड़ोसी देश नेपाल के हालात बेकाबू हो गए हैं। 20 मौत और 500 से ज्यादा युवाओं के जख्मी होने से हिंसा और भड़क गई है। लगातार दूसरे दिन विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की जा रही है। राष्ट्रपति के निजी आवास पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया है। वहीं, मंत्रियों और नेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। आंदोलन के समर्थन में आरएसपी के 21 सांसद सामूहिक इस्तीफा देने जा रहे हैं। वहीं, काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

पुलिस और सुरक्षा बल के जवान हालात को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। गुस्साए Gen Z की भीड़ मंत्रियों और नेताओं के घर पर धावा बोला गया। दावा किया जा रहा है कि 5 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, प्रधानमंत्री केपी वर्मा ओली देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं। फिलहाल, इसको लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। संचार मंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

बताया जा रहा है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दुबई जाने की योजना बना रहे हैं। बिगड़ते हालात के बीच वह इलाज के लिए दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। नेपाल की निजी एयरलाइन हिमालय एयरलाइंस को स्टैंडबाय रहने के लिए कहा गया है।

प्रधानमंत्री की दुबई यात्रा की तैयारी

सरकार में कई मंत्रियों के इस्तीफों के बाद पीएम ओली ने अपने करीबी सहयोगियों के बीच स्थिति का आकलन किया। उन्होंने उप प्रधानमंत्री को कार्यवाहक जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच प्रधानमंत्री की दुबई यात्रा की तैयारियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

सोशल मीडिया साइट पर लगा बैन हटा

तनावपूर्ण हालात को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सोशल मीडिया साइट पर लगे बैन को हटा लिया है। बावजूद, प्रदर्शनकारी सड़कों से नहीं हट रहे हैं। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग की जा रही है। लाखों की भीड़ संसद भवन की तरफ कूच कर चुकी है। संसद के बाहर भारी हंगामा हा रहा है। गुस्साए लोगों ने स्पष्ट रूप से बोल दिया है कि प्रधानमंत्री के हटने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: RSP के 641 कर्मचारी उच्च पेंशन से हो रहे वंचित, राउरकेला श्रमिक संघ की EPFO से गुहार
Next: BSP डाक्टरों की निगरानी में महिला श्रमिक, ईडी पवन कुमार बोले-लड़के-लड़कियों में अंतर-भेदभाव न करें, तभी सही उन्नति संभव

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.