Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों के 40 मुद्दे पेंडिंग, NJCS मीटिंग 18 महीने से नहीं, नेता मौन, प्रबंधन की मौज, कोर्ट में बीएकेएस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों के 40 मुद्दे पेंडिंग, NJCS मीटिंग 18 महीने से नहीं, नेता मौन, प्रबंधन की मौज, कोर्ट में बीएकेएस

Azmat ali 28/07/2025 1 minute read
NJCS meeting not held even after 18 months, leaders silent, management having fun, BAKS in court

बीएकेएस का कहना है कि बगैर किसी श्रम कानून तथा निबंधन के ही एनजेसीएस का गठन कागजों पर कर दिया गया।

  • एनजेसीएस मीटिंग नहीं बुलाने के कारण सेल कर्मियों के 40 से अधिक मुद्दे सालों से लंबित है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मियों (SAIL Employees) के मुद्दों को हल करने के लिए गठित की गई नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इण्डस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) फुल बॉडी मीटिंग 18 माह बाद भी आयोजित नहीं हो पाई है। पिछली मीटिंग 20 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी।

इसके बाद न तो प्रबंधन ने कभी मीटिंग बुलाने का पहल किया है तथा न ही उस कमेटी में भागीदार यूनियनों तथा उसके नेताओं ने उसके लिए पहल किया है। एनजेसीएस मीटिंग नहीं बुलाने के कारण सेल कर्मियों के 40 से अधिक मुद्दे सालों से लंबित है।

बीएकेएस द्वारा एनजेसीएस में सुधार हेतु दायर किया गया मुकदमा

भिलाई अनाधिशासी कर्मचारी संघ का कहना है कि बगैर सदस्यता सत्यापन किए हुए तथा रिकॉगनाईज्ड यूनियन के रहते हुए पांचों सेंट्रल ट्रेड यूनियनों को तीन-तीन नॉमिनेटेड सीट देने के विरुद्ध बीएकेएस ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दूसरी बार मुकदमा दायर किया है,जिसकी सुनवाई अगस्त माह में होनी है।

इस्पात मंत्रालय को उस पर जवाब देना है। बीएकेएस कोषाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा का कहना है कि बगैर किसी श्रम कानून तथा निबंधन के ही एनजेसीएस का गठन कागजों पर कर दिया गया। एटक, एचएमएस जैसी यूनियनो को भिलाई, राउरकेला, सेलम में चुनाव होने पर 100 वोट भी नहीं मिलता है। सेल स्तर पर आज तक क्लियर नहीं हुआ है कि किस ट्रेड यूनियन के पास कितने सदस्य है। फिर भी पाँचों ट्रेड यूनियन को 3-3 नॉमिनेटेड सीट देना, कर्मचारियों के वास्तविक प्रतिनिधित्व (रिकॉगनाईज्ड ट्रेड यूनियन) के अधिकारों का खुला उल्लंघन है।

सेल कर्मियों के अटके मुद्दों की सूची

1 . वेज रीविजन एमओए नहीं होना।
2 . 15% एमजीबी, 35% पर्क्स पर अंतिम निर्णय नहीं होना।
3 . 39 माह के फिटमेंट एरियर तथा 58 माह के पर्क्स एरियर पर निर्णय नहीं होना।
4 . फेस्टिवल एडवांस का 2008 से संशोधन नहीं होना।
5 . इंसेंटिव रिवार्ड का 2007 से संशोधन नहीं होना।
6 . हाउस आवास ऋण, वाहन ऋण जैसे बंद सुविधाओं का शुरू नहीं होना।
7 . फर्निचर एडवांस, लैपटॉप एडवांस जैसी सुविधाए शुरू नहीं होना।
8 . हाउस पर्क्युजीट, स्टैगेनेशन इंक्रीमेंट जैसी सुविधाएं शुरू नहीं होना।
9 . ग्रेज्युटी सीलिंग होने पर 2012 से पेंशन अंशदान शुरू नहीं होना।
10 . ग्रेड वाइज तथा कलस्टर वाइज पदनाम, सुपरवाईजरी कैडर के साथ नहीं होना।

सेल के निदेशक कार्मिक एनजेसीएस के संयोजक

आईडी एक्ट 1947 की धारा 3 के अनुसार मैनेजमेंट और कर्मचारियों को लेकर वर्क्स कमेटी बनानी है, जिसमें दोनों पक्षों की बराबर की भागीदारी तथा अधिकार होते हैं। परंतु एनजेसीएस की मीटिंग सेल प्रबंधन की मर्जी से बुलाई जाती है। सेल के निदेशक कार्मिक एनजेसीएस के संयोजक होते है।

गैर निर्वाचित नेताओं के खिलाफ कोर्ट गए हैं

नवीन कुमार मिश्रा का कहना है किहमारी यूनियन निर्वाचित रिकॉगनाईज्ड यूनियन प्रतिनिधियों के साथ एनजेसीएस मीटिंग बुलाने की माँग कर रही है। गैर निर्वाचित नेताओं को एनजेसीएस में भागीदारी देने के विरुद्ध यूनियन दिल्ली उच्च न्यायालय के शरण में गई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देशभर के ईपीएस 95 पेंशनर्स 4-5 अगस्त को जंतर मंतर पर दहाड़ेंगे, मोदी सरकार पर ये आरोप
Next: सड़क हादसे में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी को लगी चोट

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.