Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RTI का नहीं दे रहे थे जवाब, अब डिप्टी कलेक्टर व पंचायत सचिव को देना पड़ेगा 25-25 हजार जुर्माना
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

RTI का नहीं दे रहे थे जवाब, अब डिप्टी कलेक्टर व पंचायत सचिव को देना पड़ेगा 25-25 हजार जुर्माना

19/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
They-were-not-responding-to-RTI-now-Deputy-Collector-and-Panchayat-Secretary-had-to-pay-a-fine-of-Rs-25000-each

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयुक्त ने की बड़ी कार्यवाही।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर ग्राम पंचायतों के 2 सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने बलौदाबाजार जिले के नगरदा ग्राम पंचायत के सचिव गोटीलाल पटेल और महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत परघिया के सचिव अरुण बुढेक पर यह जुर्माना लगाया है।

राज्य सूचना आयुक्त ने संबंधित जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को जुर्माने की राशि वसूल कर शासन के खाते में जमा कर आयोग को पालन प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं।

जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश

राज्य सूचना आयुक्त ने एक आवेदक को दो वर्ष विलंब से जानकारी देने के मामले में तत्कालीन जन सूचना अधिकारी एवं महासमुंद जिले के पिथौरा के तहसीलदार बनसिंह नेताम के विरुद्ध सामान्य प्रशासन विभाग को जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

नेताम वर्तमान में सुकमा जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ है। इस प्रकरण में यह पाया गया है कि तत्कालीन जन सूचना अधिकारी तहसीलदार पिथौरा ने यह कहा है कि उन्हें पंजीकृत डाक से भेजा गया आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

अतः राज्य सूचना आयुक्त ने सामान्य प्रशासन विभाग को किसी सक्षम अधिकारी से इस तथ्य की जांच कराने कहा है कि आवेदक द्वारा पंजीकृत डाक से भेजा गया मूल आवेदन जन सूचना अधिकारी के कार्यालय में प्राप्त हुआ है अथवा नहीं।

और यदि प्राप्त हुआ है तो किस कर्मचारी के द्वारा प्राप्त किया गया है और उसके द्वारा मूल आवेदन को जन सूचना अधिकारी के संज्ञान में क्यों नहीं लाया गया। यदि जांच में तत्कालीन जन सूचना अधिकारी श्री नेताम दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

एक अन्य प्रकरण में महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बोइरलामी के तत्कालीन जन सूचना अधिकारी वृदावन विश्वकर्मा के विरुद्ध वर्तमान जन सूचना अधिकारी को संपूर्ण प्रभार नहीं देने, प्रथम अपीलीय अधिकारी के समक्ष सुनवाई में 15 दिवस में जानकारी उपलब्ध करा देने का कथन करने और प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश के बाद भी आवेदक को जानकारी नहीं देने के लिए विश्वकर्मा के विरुद्ध नियमानुसार जांच कर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ को दिए गए हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC कार्पोरेट आफिस में धमक पड़े केंद्रीय सतर्कता आयोग के सचिव, पढ़िए हुआ क्या…
Next: Bhilai Steel Plant: पूर्व कर्मियों को 650 स्क्वायर फीट, अफसरों को EQ-1 टाइप आवास लाइसेंस पर देने की मांग, पढ़िए बड़ी खबर

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.