Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC ने कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस USA से किया एमओयू साइन 
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC ने कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस USA से किया एमओयू साइन 

Azmat ali 26/12/2025 1 minute read
NMDC signs MoU with Colorado School of Mines USA

महत्वपूर्ण खनिजों के निष्कर्षण, सुस्थिर खनन और उन्नत खनन प्रौद्योगिकियों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सहयोग। 

सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने खनन प्रौद्योगिकियों, खनिज प्रसंस्करण तथा विशेष रूप से खनन अपशिष्ट और जटिल अयस्कों से महत्वपूर्ण खनिजों के निष्कर्षण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिका के कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस (CSM) के साथ एक दीर्घकालिक अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं ।

यह MoU एनएमडीसी के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, हैदराबाद और कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के बीच संपन्न हुआ । इस समझौते पर एनएमडीसी की ओर से विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने हस्ताक्षर किए ।

यह रणनीतिक सहयोग भारत के खनन पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं, अत्याधुनिक अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने की एनएमडीसी की परिकल्पना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस MoU के अंतर्गत, एनएमडीसी और कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस कई अग्रणी क्षेत्रों में सहयोग करेंगे, जिनमें लौह अयस्क का संवर्धन और एग्लोमरेशन; खनन अपशिष्ट के उपयोग हेतु प्रौद्योगिकियों का विकास; स्वदेशी कच्चे माल का उपयोग कर वैकल्पिक लौह निर्माण प्रौद्योगिकियां; तथा दुर्लभ मृदा तत्वों सहित महत्वपूर्ण खनिजों का निष्कर्षण शामिल है । इसके साथ ही, साझेदारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI/ML), डेटा एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), माइनिंग 4.0, तथा ड्रोन और स्वचालित वाहनों जैसी स्वायत्त प्रणालियों पर आधारित प्रौद्योगिकी-संचालित खनन समाधानों पर भी केंद्रित होगी ।

इस सहयोग की एक प्रमुख विशेषता सतत खनन और टेलिंग्स, कोल ऐश् तथा निम्न-ग्रेड अयस्क जैसे अपशिष्ट स्रोतों से मूल्य सृजन पर विशेष जोर देना है । यह पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, उन्नत विनिर्माण तथा रणनीतिक उद्योगों के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों के नए स्रोतों को विकसित करने के वैश्विक प्रयासों के अनुरूप है ।

इस MoU के महत्व को रेखांकित करते हुए एनएमडीसी के सीएमडी श्री अमिताभ मुखर्जी ने कहा, “यह सहयोग खनन अपशिष्ट से महत्वपूर्ण खनिजों के निष्कर्षण को आगे बढ़ाने में एक नए अध्याय की शुरुआत है।

कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस के साथ इस MoU के माध्यम से एनएमडीसी अपनी अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत कर रहा है और खनन में उन्नत प्रौद्योगिकियों को तेजी से अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है । हमारा व्यापक लक्ष्य सतत और जिम्मेदार खनन प्रथाओं को सुनिश्चित करते हुए भारत को महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भर बनाना है ।”

महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने और उन्नत खनन प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर भारत के बढ़ते फोकस के बीच, एनएमडीसी–कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस MoU एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय साझेदारी का प्रतिनिधित्व करता है, जो तकनीकी नवाचार, क्षमता निर्माण और भारतीय खनन क्षेत्र की दीर्घकालिक स्थिरता में योगदान देगा ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Sector 1-9 Hospital: कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कैंसर विभाग का निजीकरण, पर कर्मचारियों-अधिकारियों, घरवालों का इलाज होगा फ्री
Next: राउरकेला स्टील प्लांट और ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा में बिजली खरीद समझौता

Related Stories

Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.