Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट और ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा में बिजली खरीद समझौता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट और ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा में बिजली खरीद समझौता

Azmat ali 26/12/2025 1 minute read
Rourkela Steel Plant and Green Energy Development Corporation of Odisha sign power Purchase Agreement

10 मेगावाट मंडीरा लघु जल विद्युत परियोजना से उत्पन्न बिजली की निकासी कुवारमुंडा ग्रिड सब-स्टेशन के माध्यम से की जाएगी।

  • सेल–जेडकोल के बीच बिजली खरीद समझौता, आरएसपी को मिलेगी हरित ऊर्जा
  • परियोजना से उत्पादित संपूर्ण हरित बिजली का उपयोग सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) द्वारा किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और रिन्यूएबल एनर्जी (RE) अनुपालन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा लिमिटेड (GEDCOL) के साथ बिजली खरीद समझौता (PPA) किया गया है।

यह समझौता GEDCOL-सेल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (GSPCL) द्वारा स्थापित किए जा रहे 10 मेगावाट मंडीरा लघु जल विद्युत परियोजना से संबंधित है, जो मंडीरा डैम पर विकसित की जा रही है। इस परियोजना से उत्पादित संपूर्ण हरित बिजली का उपयोग सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) द्वारा किया जाएगा।

बिजली खरीद समझौते पर 24 दिसंबर 2025 को ओडिशा सरकार के ऊर्जा विभाग के सम्मेलन कक्ष में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर ओडिशा सरकार के ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव, ओएचपीसी के सीएमडी एवं GEDCOL के चेयरमैन विशाल कुमार देव, आईएएस उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वतंत्र निदेशक बीसी जेना और आरसी. त्रिपाठी, ओएचपीसी के निदेशक (वित्त) एवं GSPCL के चेयरमैन पीके मोहंती तथा ओएचपीसी व GEDCOL के निदेशक (ऑपरेशन) एके मोहंती भी मौजूद थे।

सेल एवं राउरकेला स्टील प्लांट की ओर से सीजीएम (पावर) दीपक रॉय और सीजीएम (एनपीएम, एसपीपी एवं डिजिटलाइजेशन) तथा GSPCL बोर्ड के निदेशक आरके मुदुली ने भाग लिया।

समझौते के अनुसार, 10 मेगावाट मंडीरा लघु जल विद्युत परियोजना से उत्पन्न बिजली की निकासी कुवारमुंडा ग्रिड सब-स्टेशन के माध्यम से की जाएगी।

इस अवसर पर विशाल कुमार देव ने GSPCL टीम को बधाई देते हुए परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने की सलाह दी। यह परियोजना न केवल आरएसपी को स्वच्छ और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराएगी, बल्कि सेल के हरित ऊर्जा लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान करेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC ने कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस USA से किया एमओयू साइन 
Next: कुमार अमित ने दी डायरेक्टर इंचार्ज प्रियरंजन को बधाई, BSL-BGH पर ये बातें आईं

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.