Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95: EPFO पोर्टल पर ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म अब 25 अप्रैल तक भरें, SAIL ने बढ़ाई तारीख
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95: EPFO पोर्टल पर ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म अब 25 अप्रैल तक भरें, SAIL ने बढ़ाई तारीख

19/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Now-fill-the-Joint-Option-Form-of-EPS-95-on-EPFO-​​Portal-by-April-25-SAIL-has-extended-the-date
  • कर्मचारी यूनियन एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र की ओर से ईडी पीएंडए को पत्र लिखकर 25 अप्रैल तक तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी।

अज़मत अली, भिलाई। उच्च पेंशन के लिए ईपीएस 95 ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म अब तक नहीं भर चुके कर्मचारियों-अधिकारियों व पूर्व कार्मिकों के लिए यह खबर बहुत ही खास है। सेल प्रबंधन ने ईपीएफओ पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की तारीख अब 25 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सेल ने 17 अप्रैल तक अंतिम तारीख तय की थी। 16 तारीख से ही ईपीएफओ का सर्वर बंद था।

इसको देखते हुए सेल प्रबंधन ने तारीख बढ़ाई है। जबकि भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने 21 अप्रैल तक की तारीख बढ़ाई थी। सेल का आदेश आने के बाद अब यह तारीख भी 25 अप्रैल में परिवर्तित हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: खबरदार…! बोरिया गेट पर की ये गलती तो कटेगा 5 हजार तक का चालान, इधर-ताले में महिला शौचालय

सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवंबर 2022 के आदेश पर अमल करते हुए पात्र कर्मचारियों/पूर्व कर्मचारियों द्वारा संयुक्त विकल्प प्रस्तुत करने की तिथि का विस्तार किया गया है। योग्य कर्मचारियों/पूर्व कर्मचारियों द्वारा उच्च पेंशन के लिए संयुक्त विकल्प का प्रयोग करने के संबंध में 24 मार्च को सर्कुलर जारी किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: CITU वाले SAIL चेयरमैन से ये क्या-क्या बोलकर चले आए, पढ़ें पूरी खबर

सेल के जीएम पर्सनल वाणी कपूर की ओर से सूचित किया गया है कि ईपीएफओ द्वारा प्रदान किए गए यूआरएल के माध्यम से उक्त संयुक्त विकल्प को प्रस्तुत करने की तिथि 25.04.2023 तक बढ़ा दी गई है। ईपीएफओ का यूआरएल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface Pohw/ है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: आग और गैस के बीच से घायलों को निकाल लाए…!

इच्छुक और पात्र सदस्यों को सलाह दी गई है कि ऑनलाइन संयुक्त विकल्प जमा करते समय ईपीएफओ दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। सदस्य कृपया ध्यान दें कि केवल संयुक्त विकल्प प्रस्तुत करने से उच्च पेंशन का कोई अधिकार नहीं मिलता है और यह ईपीएफओ प्राधिकरण के अंतिम निर्णय के अधीन है।

ये खबर भी पढ़ें: चेयरमैन सोमा मंडल की SAIL में आखिरी इच्छा थी पदनाम का मुद्दा हल कर जाऊं, रह गई अधूरी, जानिए क्या बोलीं

ईपीएस-95 पर निर्देशों/दिशानिर्देशों के संबंध में आगे की जानकारी समय-समय पर सेल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। सभी सदस्य इस संबंध में ईपीएफओ द्वारा जारी किए जा रहे किसी भी निर्देश के बारे में खुद को अपडेट रखें। किसी भी प्रश्न/सहायता के लिए सदस्य संबंधित संयंत्र/यूनिट के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: चेयरमैन सोमा मंडल से इंटक की मांग, DIC बोले-650 स्क्वायर फीट आवास को लाइसेंस पर देने का फैसला जल्द

बता दें कि बीएसपी की कर्मचारी यूनियन एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र की ओर से ईडी पीएंडए को पत्र लिखकर 25 अप्रैल तक तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी। वहीं, सर्वर बंद होने के बाद सीटू के महासचिव जेपी त्रिवेदी ने सेल प्रबंधन और ईपीएफओ अधिकारियों तक मामला उछाला था।

ये खबर भी पढ़ें: सोमा मंडल को BWU का रिमांडर लेटर: चेयरमैन मैडम जाते-जाते SAIL कर्मचारियों का 20 लाख का मेडिक्लेम करा जाइए, ये आपके हाथ में है…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: खबरदार…! बोरिया गेट पर की ये गलती तो कटेगा 5 हजार तक का चालान, इधर-ताले में महिला शौचालय
Next: SAIL E-0 Interview: कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए रिश्वतखोरी की तैयारी…! विजिलेंस की नज़र

Related Stories

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.