Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोनस विवाद की दहशत: SAIL चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश चुपके से आए और चले गए…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस विवाद की दहशत: SAIL चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश चुपके से आए और चले गए…

22/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Panic-of-bonus-controversy-SAIL-Chairman-Amarendu-Prakash-secretly-came-and-went…

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का भिलाई स्टील प्लांट के दल्ली आयरन ओर माइंस का दौरा काफी गोपनीय रहा। चंद अधिकारियों को छोड़कर किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि सेल चेयरमैन उनके कार्यस्थल पर आ रहे हैं।

बोनस विवाद की वजह से कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। इस वजह से सेल चेयरमैन का दौरा भी काफी गोपनीय रखा गया था।
शुक्रवार शाम वह दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से रात में ही वह राजहरा गेस्ट हाउस पहुंचे। किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक यूनियन नेताओं को पता चला कि चेयरमैन रात में ही पहुंचे हुए हैं। कुछ तैयारियां शुरू होने वाली थी, इससे पहले ही वह दौरा करके वहां से रवाना हो गए थे।

बीएसपी के दल्ली आयरन ओर खदान में एक प्लांट स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों वर्चुअल कराया गया। लेकिन प्लांट का उत्पादन रफ्तार पकड़ नहीं पा रहा है।

इसकी शिकायत लगातार इस्पात मंत्रालय तक की गई। इधर-चुनावी माहौल में इस्पात मंत्री छत्तीसगढ़ दौर पर आने वाले हैं। इसको देखते हुए सेल प्रबंधन ने पूरा फोकस किया हुआ है।

बीएसपी के एसआरपी में 2 घंटे तक ही रहे। केवल प्लांट में गए। सुबह 9 से 11.30 बजे तक दौरा किया। इसके बाद जीएम स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर रायपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए थे।

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर ने कहा-चेयरमैन से मुलाकात की कोशिश की गई थी, इसलिए रायपुर एयरपोर्ट पर एक घंटे तक अधिकारियों व कर्मचारियों के विषय पर चर्चा की गई।

वहीं, बीएसपी के संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह का कहना है कि सेल चेयरमैन का गोपनीय दौरा आग में घी डालने का काम कर दिया है। राजहरा में भी श्रमिक नेताओं को भनक तक नहीं लगने दी गई।

वंश बहादुर सिंह ने कहा-आफिसर्स एसोसिएशन को चेयरमैन के दौरे की जानकारी थी। ऐसे में सेल चेयरमैन का दौरा गोपनीय कहां रहा गया। कर्मचारी प्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। यहां की बैठकों में भी यही देखा जाता है।

यूनियनों को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है। ओए ही कर्मचारियों का भी मुद्दा उठाएंगी, उन्हीं की सुनवाई होगी। सेल प्रबंधन यही संदेश देना चाह रहा है।

वहीं, संयुक्त खदान मजदूर संघ-एसकेएमएस के अध्यक्ष कमलजीत सिंह मान ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि हम लोगों को शनिवार सुबह 10 बजे पता चला कि चेयरमैन पहुंचे हुए हैं, जबकि वह शुक्रवार रात ही पहुंच चुके थे। पूरा दौरा गोपनीय रखा गया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL बोनस ने 1 रुपए लगाई NJCS नेताओं के इज़्जत की कीमत
Next: CG Election 2023: ऐन चुनाव के वक्त प्रदेश में ‘छत्तीसगढ़िया पार्टी’ का गठन, 90 सीट पर उतारेंगे प्रत्याशी, कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.