Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के आंगन में दिखा देशभक्ति का जलवा, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने पीएसयू पर ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के आंगन में दिखा देशभक्ति का जलवा, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने पीएसयू पर ये कहा…

Azmat ali 27/01/2026 1 minute read
Patriotic program at Pragati Bhawan of BSP Officers Association (1)

ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा बोले-केवल तिरंगा फहराने मात्र से हम लोगों में देश भावना जागृत नहीं कर सकते, बल्कि…।

  • ओए-बीएसपी प्रगति भवन, सिविक सेंटर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया । देशभक्ति गीतों का संगीतमय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर ने किया गया।

नरेन्द्र कुमार बन्छोर ने सभी उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 में भारत को गुलामी आजादी मिली थी उसके पश्चात देश के सही संचालन हेतु बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में संविधान रचना हेतु समिति का गठन किया गया। 26 जनवरी 1950 में यह संविधान पूरे देश में लागू किया गया।

हम सब को मिलकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। भिलाई इस्पात संयंत्र ने आरंभ से ही इस्पात के उत्पादन, उत्पादकता के अलावा भिलाई में शिक्षा, खेल, संस्कृति, कला आदि क्षेत्रों में भी प्रदेश व देश में अपना परचम लहराया है।

सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष ने बी.एस.पी. के चहुमंखी विकास हेतु सभी सदस्यों से आव्हान किया तथा पर्यावरण एवं सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित कर उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाकर लाभार्जन अधिक अर्जित करने पर जोर दिया।

इस्पात क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रमों में पिछले 06 दशकों में देश के भिन्न स्थानों में इस्पात संयंत्रों के माध्यम से न सिर्फ रोजगार का सृजन किया है बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से अपने आसपास के क्षेत्र तथा पिछड़े, आदिवासी एवं वंचित वर्गों का समग्र विकास किया है।

आज देश में “मध्यम वर्ग“ के नाम से प्रसिद्ध, सुशिक्षित व सक्षम वर्ग मूलतः इसी प्रकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कारण ही फलफूल पाया है और देश की आर्थिक प्रगति, आधारभूत संरचना विकास तथा शैक्षणिक उन्नति का कारण भी बनी है। विकास के इस समावेशी मॉडल को बचाने की सख्त जरूरत है जिससे कि एक मजबूत नागरिक एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सके। इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों ने पिछले 65 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी एवं कहा कि केवल तिरंगा फहराने मात्र से हम लोगों में देश भावना जागृत नहीं कर सकते अपितु वर्तमान पीढ़ी को अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए युवा वर्ग को आजादी के दौरान लोगों के संघर्ष, बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने का प्रयास निरंतर करते रहना है। जिससे भारत एक मजबूत राष्ट्र की रूप में स्थापित हो सके।

कार्यक्रम का संचालन ओए महासचिव अंकुर मिश्रा ने किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात प्रगति भवन के सभागार में 3 एम म्यूजिकल द्वारा देशभक्ति गीतों से भरा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संगीतमय कार्यक्रम ज्ञान चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस समारोह में ओए के सभी पदाधिकारी कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय संतोष सिंह, रेमी थॉमस, सचिव प्रहलाद मौर्या एवं जोनल प्रतिनिधि एम.ए.आर. शरीफ, जीपी सोनी, एच एल सोनवानी, रोहित हरित, विरेन्द्र सिंह, विकास सिन्हा, दिनेश मानिकपुरी, सोमेश द्विवेदी, सुरेश चंद्र साहु, रोहित सांगवान, श्वेत कुमार मिश्रा, संजय कुमार तिवारी, संदीप बोरकर, संजीव सोनी, सुरेश कुमार नागले, विकास सिन्हा, मिलिंद बंसोड़, विवेक सिंह चौहान पूर्व महासचिव ओए परविन्दर सिंह, तथा एक्स ओए अध्यक्ष एस आर दास, महासचिव जे.बी पाटिल, एवं ओए के सदस्यगण उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CGM इंचार्ज तापस दासगुप्ता, संदीप माथुर, अनुपमा कुमारी, कृष्णानंद राय समेत 18 अफसरों को BSP OA दे रहा विदाई
Next: बारामती में विमान क्रैश, डिप्टी सीएम अजित दादा पवार संग 5 की मौत, रो रहा महाराष्ट्र

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.