Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्लेट मिल के GM भास्कर रॉय का कैंसर से निधन, SAIL BSP ने खोया तकनीकी ज्ञान का अनमोल हीरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

प्लेट मिल के GM भास्कर रॉय का कैंसर से निधन, SAIL BSP ने खोया तकनीकी ज्ञान का अनमोल हीरा

Azmat ali 24/12/2025 1 minute read
Plate Mill GM Bhaskar Roy Passes Away Huge Loss to SAIL BSP

प्लेट मिल के पूर्व सीजीएम व सेलम के ईडी आरके बिसारी, बीएसपी ओए अध्यक्ष एनके बंछोर ने भास्कर रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

  • भास्कर रॉय के निधन से भिलाई स्टील प्लांट सहित पूरे सेल परिवार में शोक की लहर है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। प्लेट मिल के जनरल मैनेजर (जीएम) भास्कर रॉय का बुधवार दोपहर इलाज के दौरान निधन हो गया। सेक्टर-9 अस्पताल के आईसीयू में करीब दोपहर 1 बजे उनके निधन की पुष्टि हुई। वे 56 वर्ष के थे।

बताया गया है कि भास्कर रॉय मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। गंभीर बीमारी के बावजूद वे अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे और शनिवार तक नियमित रूप से ड्यूटी पर आते रहे। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान फेफड़ों की स्थिति भी गंभीर हो गई थी और निमोनिया की शिकायत सामने आई थी।

भास्कर रॉय ने वर्ष 1991 में एमएमटी के रूप में भिलाई स्टील प्लांट में सेवा की शुरुआत की थी। उन्होंने रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और प्रारंभिक शिक्षा भिलाई विद्यालय, सेक्टर-6 से प्राप्त की थी।

अपने तीन दशक से अधिक के करियर में उन्होंने प्लेट मिल को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्लेट मिल के प्रेजेंटेशन से लेकर मंथली रिव्यू तक, अधिकांश महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां वही संभालते थे। आज प्लेट मिल जिस तकनीकी सुदृढ़ता के लिए जानी जाती है, उसके पीछे भास्कर रॉय की दूरदर्शी सोच और गहरी स्टील नॉलेज मानी जाती है।

बीमारी के चलते वे तीन वर्ष पहले सीजीएम पद तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। वे रिसाली में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में एक बेटा है।

प्लेट मिल के पूर्व सीजीएम और वर्तमान में सेलम स्टील प्लांट के कार्यकारी निदेशक आर.के. बिसारे ने सूचनाजी.कॉम से बातचीत में कहा, “हम लोगों ने एक हीरा खो दिया है। सेल के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। आरएसपी, बीएसपी और बोकारो में भास्कर रॉय जैसा प्लानर मैंने नहीं देखा। उनकी स्टील नॉलेज पर गहरी पकड़ थी।”

वहीं, स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) के चेयरमैन एवं बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एन.के. बंछोर ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मंगलवार को मैं आईसीयू में उनसे मिलकर आया था। लगातार सेहत बिगड़ रही थी।

चिकित्सक पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन ईश्वर के आगे कुछ नहीं किया जा सकता।” भास्कर रॉय के निधन से भिलाई स्टील प्लांट सहित पूरे सेल परिवार में शोक की लहर है। तकनीकी दक्षता, अनुशासन और समर्पण के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के Cardiology, Nephrology और सेक्टर 1 का कैंसर विभाग होगा प्राइवेट हाथों में, 15 जनवरी तक आवेदन
Next: BHILAI नहीं बिकने देंगे: BSP ने कुछ मांग मानी, कुछ टाली, सेक्टर 9 हॉस्पिटल नहीं बिकेगा, मैत्रीबाग राज्य सरकार को, आंदोलन जारी…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.