Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रधानमंत्री आवास योजना: मकान आधे-अधूरे, भिलाई निगम ने ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

प्रधानमंत्री आवास योजना: मकान आधे-अधूरे, भिलाई निगम ने ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट

05/06/2025 1 minute read
Pradhan Mantri Awas Yojana: Construction of house is incomplete, Bhilai Corporation blacklisted the contractor

18 माह की समय अवधि में कार्य पूर्ण किया जाना था। किन्तु कार्यादेश जारी होने के 7 वर्ष पश्चात भी कार्य अपूर्ण है।

  • एजेंसी मेसर्स चंद्र निर्माण प्राईवेट लिमिटेड को भिलाई नगर निगम ने किया ब्लैक लिस्ट।
  • जमा की गई एवं सुरक्षित राशि राजसात करते हुए नगर पालिक निगम भिलाई के समस्त निविदाओं में भाग लेने से वंचित कर दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एएचपी घटक में आवास निर्माण एवं बाह्य विकास कार्य हेतु मेसर्स चंद्र निर्माण प्राईवेट लिमिटेड विला नबंर 22 मारूती लाईफ स्टाईल, जिला-रायपुर छत्तीसगढ़ को निविदा के माध्यम से आवास निर्माण के लिए 05.05.2018 को कार्यादेश जारी किया गया था। कार्य आदेश जारी होने के तिथि से 18 माह की समय अवधि में कार्य पूर्ण किया जाना था। किन्तु कार्यादेश जारी होने के 7 वर्ष पश्चात भी कार्य अपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें: कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार साढ़े 3 लाख की रिश्वत लेते धराया

चंद्र निर्माण प्राईवेट लिमिटेड को 894 एवं 1120 युनिट प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बनाने के लिए कार्य आदेश प्रदान किया गया था। एजेंसी द्वारा 3 माह बिलम्ब से कार्य प्रारंभ किया गया। एजेंसी को शर्त अनुसार कार्य के प्रगति के अनुसार निरंतर राशि का भुगतान किया जाता रहा है। उसके द्वारा मकान निर्माण का कार्य समय अवधि में नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Central Bureau of Investigation: सीबीआई ने डाक विभाग से किया MoU साइन, ये फायदा

इसके कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों द्वारा किश्त की पूर्ण राशि जमा करने के बाद भी मकान निर्धारित समय पर नहीं प्रदान किया जा सका। 420 मकानों में ग्रील, विंडो, दरवाजा, टाईल्स, बिजली, पानी, फिटिंग, पैनल, टैब कनेक्शन, किचन फिटिंग, सैनेटरी फिटिंग आदि नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: CBI Operation Chakra: जापानी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट

जिससे मकान निवास करने योग्य नहीं बन पाया है। कार्य समय अवधि में पूर्ण करने हेतु समय-समय पर निरंतर पत्र द्वारा सूचित किया जाता रहा। फिर भी एजेंसी द्वारा समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो के इस कर्मचारी संघ चुनाव पर विवाद, उपायुक्त तक पहुंचा मामला

निगम कार्यालय द्वारा एजेंसी को दिये गये 18 नोटिस को अनदेखा करते हुए निर्देशो का पालन नहीं किया गया और आज दिनांक तक कार्य अपूर्ण है। एजेंसी द्वारा केवल 40 हितग्राहियों को मकान पूर्ण करके दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: इस्को एम्प्लाइज प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन संडे को, 8 टीमों में टक्कर

15.04.2025 के पश्चात भी कोई मजदूर या मशीनरी कार्य लगाकर एजेंसी द्वारा ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। समय पर मकान पूर्ण करके नहीं देना छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशो का स्पष्ट उल्लघंन पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल शाबाश योजना: बोकारो स्टील प्लांट के 38 कर्मचारियों को मिला झोला भरकर पुरस्कार

एजेंसी द्वारा उपरोक्त कार्य को पूर्ण करने में रूचि नहीं लेना घोर लापरवाही दर्शित होता है। मेसर्स चंद्र निर्माण प्राईवेट लिमिटेड के मध्य कंडिका क्रं. 1.15 के अनुसार समस्त कार्य आदेश को निरस्त कर दिया गया है। अनुबंध अनुसार निविदाकार द्वारा जमा की गई एवं सुरक्षित राशि राजसात करते हुए नगर पालिक निगम भिलाई के समस्त निविदाओं में भाग लेने से वंचित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी ने बीजीएच और नगर प्रशासन विभाग में मारा छापा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Job News: सखी वन स्टॉप सेंटर में 6 पदों पर भर्ती, 13 जून तक करें आवेदन
Next: CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे कांकेर, महोत्सव में खोला खजाना

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.