Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में हड़ताल की तैयारी: NJCS मीटिंग में BMS, INTUC, HMS ने किया साइन, CITU-AITUC ने बचाई अपनी लाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में हड़ताल की तैयारी: NJCS मीटिंग में BMS, INTUC, HMS ने किया साइन, CITU-AITUC ने बचाई अपनी लाज

30/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Preparation-for-strike-in-SAIL-BMS-INTUC-HMS-signed-in-NJCS-meeting
  • एरियर, इंक्रीमेंट, विशाखापट्टनम के कर्मचारियों के हित में कुछ फैसला नहीं होने से दो यूनियनों ने साइन से किया इन्कार।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के लिए दिल्ली में नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) की महाबैठक हुई। पांच यूनियनों में से 3 एक तरफ रहीं। दो यूनियनों ने प्रबंधन के प्रस्ताव का विरोध करते हुए समझौते पर साइन नहीं किया। तीन यूनियनों बीएमएस, इंटक और एचएमएस के बहुमत के आधार पर सेल प्रबंधन ने नाइट शिफ्ट एलाउंस के समझौते पर साइन करा लिया।

ये खबर भी पढ़ें : 2500 स्क्वायर फीट एरिया में बना अवैध मकान, BSP ने तोड़ा, मुहल्ले वालों ने टीए बिल्डिंग को घेरा, होगी FIR

सीटू से विश्वरूप बनर्जी और एटक से डी. आदिनारायण ने साइन नहीं किया है। एसडब्ल्यूएफआई (SWFI) के महासचिव ललित मोहन मिश्र ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि शुरुआत से ही प्रबंधन का रवैया कर्मचारियों के हित में नहीं दिख रहा था। हम लोग शुरु से 39 माह के बकाया एरियर पर बात करते रहे। लेकिन, प्रबंधन ने बहुमत का सहारा लेकर साइन करा लिया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS बैठक शुरू, प्रबंधन से पहले आपस में बैठे 5 यूनियन लीडर, नाइट शिफ्ट एलाउंस पर सकारात्मक संकेत

सीटू और एटक द्वारा साइन नहीं करने के पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि एरियर, इंक्रीमेंट, विशाखापट्टनम के कर्मचारियों के हित में कुछ फैसला नहीं हो रहा है। लिखित में आश्वासन मांगा जा रहा था, लेकिन प्रबंधन ने टिप्पणी करने से ही इन्कार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS बैठक शुरू होने से पहले Durgapur Alloy Steel Plant के कर्मचारी उतरे सड़क पर

ललित मोहन मिश्र ने बताया कि एमओयू के समय ही बकाया एरियर के लिए लिखित आश्वासन मांगा गया था। प्रबंधन ने टाल-मटोल किया। अब फिर वही रवैया अपनाया गया। इसलिए सीटू और एटक ने समझौते पर साइन नहीं किया। समझौते पर एचएमएस से राजेंद्र सिंह, बीएमएस से डीके पांडेय और इंटक से हरजित सिंह ने साइन किया है।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPF Accumulations पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी

ललित मोहन मिश्र ने आगे की रणनीति भी साझा की है। उनका कहना है कि अब कर्मचारियों के बकाया एरियर को लेकर प्रबंधन खामोश है। हम पांचों यूनियन एक साथ आवाज उठा रहे थे, लेकिन एकता को तोड़ दिया गया। इसलिए कर्मचारी एकजुट हो जाएं। जल्द ही स्ट्राइक की नोटिस दी जाएगी। और बकाया एरियर लेकर रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS मीटिंग: एरियर, HRA, नाइट शिफ्ट एलाउंस, एग्रीमेंट ड्राफ्ट, ग्रेड पर फोकस, दिल्ली में डटे नेताजी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NJCS Meeting: SAIL ने बकाया एरियर पर टिप्पणी से किया इन्कार, HRA और HRR पर ये प्रस्ताव
Next: SAIL नाइट शिफ्ट एलाउंस समझौते पर साइन करने वाले HMS ने कहा-CITU-AITUC ने अड़ा दिया टांग

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.