Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-4 में अक्षय तृतीया पर रथ यात्रा की तैयारी शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-4 में अक्षय तृतीया पर रथ यात्रा की तैयारी शुरू

30/04/2025 (Last updated: 30/04/2025) 1 minute read
Preparations for Rath Yatra on Akshaya Tritiya begin at Sri Jagannath Temple, Sector-4

भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के लिए बन रहे रथ की आधारशिला रखी जाती है।

  • रथ निर्माण हेतु लकड़ियों की विधिवत पूजा सम्पन्न।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का विशेष महत्व है। यह यात्रा न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, भक्ति और सेवा की भावना को भी जाग्रत करती है। बुधवार को श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर 4 में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रथ निर्माण में प्रयुक्त होने वाली लकड़ियों की विधिवत पूजा सम्पन्न की गई।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के स्टील कारोबारी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम साय ने दिया कंधा

विदित हो कि अक्षय तृतीया के दिन रथयात्रा में पूजा विधि का एक खास महत्व होता है। इस दिन रथ निर्माण में उपयोग होने वाली लकड़ियों की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है, जिसमें वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। इसके अलावा, भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के लिए बन रहे रथ की आधारशिला रखी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: रंग के आधार पर फटाफट कर रहे अनफिट मकान को फिट और फिट को अनफिट

आज श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर 4 में पुरोहित पितवास पाढ़ी द्वारा लकड़ियों का विधिवत पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया। जिसमें रथ के शिल्पी श्री निरंजन महाराणा ने रथ निर्माण में प्रयुक्त होने वाले लकड़ियों तथा औजारों की पूजा की। इस अवसर पर रथ निर्माण से जुड़े मंदिर की समर्पित टीम के सदस्य शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव श्री सत्यवान नायक, अनाम नाहक, निरंजन महाराणा, वृंदावन स्वाईं,बी सी बिस्वाल,त्रिनाथ साहू, कालू बेहेरा, रवि स्वाईं, प्रकाश दास, भीम स्वाईं, सीमांचल बेहरा विशेष रूप से योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई के 5 अधिकारी व 1 कर्मचारी को मिला शाबाश पुरस्कार

रथ यात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह एक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक संगम है। इसकी शुरुआत अक्षय तृतीया के दिन रथ निर्माण पूजा से होती है, जो पूरे आयोजन की आत्मा है। इस प्रकार 27 जून 2025 को आयोजित होने वाले रथयात्रा के प्रारंभिक प्रक्रिया की शुरुआत की गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे |

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिक 25 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन, उत्पादन में 70% योगदान, प्रबंधन नहीं कर रहा समस्या समाधान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट से 7 अधिकारी, 38 कर्मचारी एक साथ रिटायर, डीआईसी ने दी विदाई
Next: छत्तीसगढ़ में शुरू होगी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना, मंत्रिपरिषद की मंजूरी

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.