- गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों और मध्यवर्गीय वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराना है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र में आपको अपना मकान मिल सकता है। लॉटरी के जरिए यह तय होगा कि किसके हिस्से में मकान आ रहा है। गुरुवार को लॉटरी निकाली जागए।
भिलाई नगर निगम ने एक और लाटरी का ऐलान किया गया है। इसके तहत अनेक नागरिकों को स्वयं का आवास पाने की सौगात मिलेगी। इस योजना का उददेश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों और मध्यवर्गीय वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराना है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार 12 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे निगम मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में आवास आवंटन की लाटरी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
आवेदन करने के बाद पात्र हितग्राहियों को लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किया जाएगा और आवास आबंटित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है। इस योजना से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।











