Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी बोरिया गेट के पास सड़क हादसा, कर्मचारी बाल-बाल बचा, पिता को लगी सिर में गहरी चोट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी बोरिया गेट के पास सड़क हादसा, कर्मचारी बाल-बाल बचा, पिता को लगी सिर में गहरी चोट

Azmat ali 03/03/2026 1 minute read
Road Accident near BSP Boria Gate Employee Narrowly Escapes Father Suffers Serious Head Injury

Bhilai Steel Plant के यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में कार्यरत राजीव प्रसाद अपने पिता केवला प्रसाद को लेकर कहीं जा रहे थे।

  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल में घायल का उपचार किया जा रहा है।
  • सीटू के नेता और बीएसपी के जीएम मौके पर रुके, लेकिन फायर ब्रिगेड ने फेरा मुंह।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट बोरिया गेट के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया है। सेल खेल अकादमी के सामने बीएसपी कर्मचारी की गाड़ी पंक्चर हो गई। इससे अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे की सीट पर बैठे कर्मी के पिता को सिर में गहरी चोट लगी, जबकि कर्मचारी हेलमेट की वजह से बाल-बाल बच गया।

बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में कार्यरत राजीव प्रसाद अपने पिता केवला प्रसाद को लेकर बोरिया गेट की तरफ से जेपी सीमेंट चौक की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी पंक्चर हुई और हादसा हो गया।

राहगीरों ने मेन मेडिकल पोस्ट को फोन करके जानकारी दी। फायर ब्रिगेड मुख्यालय के सामने बैरियर की वजह से एम्बुलेंस सेंट्रल एवेन्य होते हुए मौके पर पहुंची। इसलिए समय लगा। लगातार खून का बहाव होता रहा। वहां से गुजर रहे सीटू महासचिव टी.जोगा राव, डीवीएस रेड्डी तत्काल रुक गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को हाथ देकर रोका गया। अंदर बैठे लोगों को बोला गया कि खून का रिसाव लगतार हो रहा है। तत्काल अस्पताल पहुंचाना होगा। गाड़ी में बैठे लोगों ने जवाब दिया कि मुझे लेट हो रहा है, साहब मीटिंग में इंतजार कर रहे हैं।

तब तक बीएसपी नगर सेवाएं विभाग के जीएम केके यादव अपने वाहन से कहीं जा रहे थे, तत्काल वह रुके और बोले-मेरी गाड़ी में इन्हें लेटाइए। तब तक एम्बुलेंस पहुंची और घायल को लेकर सेक्टर 9 हॉस्पिटल रवाना हो गई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है। सिर में गहरी चोट लगने से खून का बहाव लगातार हो रहा था।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महंगाई भत्ता सर्कुलर: 1 अप्रैल को सैलरी संग डीए, ईएल इंकैशमेंट का आएगा एरियर, बारी-बारी से मिलेगा अंतिम भुगतान-ग्रेच्युटी का Arrears
Next: SESBF फंड NPS में ट्रांसफर करने के खिलाफ सीटू उतरा सड़क पर, कहा-रिटायरमेंट पर नहीं मिलेगा 8 से 10 लाख

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.