Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बकरीद 2023: कुर्बानी का सिलसिला शुरू, दुआओं में उठे लाखों हाथ, मुबारकबाद देने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

बकरीद 2023: कुर्बानी का सिलसिला शुरू, दुआओं में उठे लाखों हाथ, मुबारकबाद देने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव

29/06/2023 1 minute read
Process-of-sacrifice-started-on-Bakrid-millions-of-hands-raised-in-prayers

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद उल अजहा की शुरुआत गुरुवार से हुई। तीन दिनों तक हैसियत के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के लोग बकरों की कुर्बानी करेंगे। पहले दिन ईदुलअजहा की नमाज शहर के तमाम ईदगाह व मस्जिदों में सुबह पढ़ाई गई। जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। नमाज के बाद समाज के सभी समुदाय के लोगों ने मुस्लिम भाईयों को गले मिल कर मुबारकबाद दी।

शहर में जामा मस्जिद सेक्टर-6 के ईदगाह,ईदगाह लाल मैदान बाबा फरीद नगर, शेर-ए-खुदा ईदगाह ईद मिलन ग्राउंड हाउसिंग बोर्ड, रजा जामा मस्जिद लिंक रोड कैंप-2, गौसिया मस्जिद कैम्प-1, हजरत बिलाल मस्जिद हुडको, ईदगाह व मस्जिद रिसाली, मस्जिद-मदरसा रूआबांधा, अक्सा मस्जिद गफ्फार कॉलोनी छावनी,मदनी मस्जिद खुर्सीपार, अशरफी मस्जिद जोन-3 खुर्सीपार, ईदगाह भिलाई तीन, नूरी मस्जिद नंदिनी, गौसिया मस्जिद अहिवारा, गौसिया रिजविया मस्जिद चरोदा और हुसैनिया मस्जिद करबला मैदान जीई रोड सहित तमाम मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।

जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम इकबाल अंजुम हैदर हज के लिए गए हुए हैं और उनकी जगह ईदगाह में इमाम शान मुहम्मद ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सेक्रेट्री अरमान बेग अपनी रिपोर्ट पेश की। खुत्बे के बाद मुल्क में अमन व सलामती के लिए दुआओं में हाथ उठे। ईदगाह में मौजूदा विधायक देवेंद्र यादव व पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी और कांग्रेस प्रतिनिधि समयलाल साहू सहित समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने पहुंच कर ईद की मुबारकबाद पेश की।

इसके साथ ही गुरुवार से कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया जो एक जुलाई तक चलेगा। लोग अपनी हैसियत के मुताबिक बकरों की कुर्बानी दे रहे हैं। शहर में कुर्बानी के लिए खास इंतजाम भी लोगों ने कर रखें हैं।

हज पूरा हुआ, की गई दुआएं

ईद उल अजहा के मौके पर मक्का मुअज्जमा में हज पूरा होने पर सभी लोगों ने दुआएं की। खास तौर पर भिलाई से गए हाजियों ने अपने-अपने परिवार में फोन-वीडियो कॉल कर हज पूरा होने की जानकारी दी और दुआओं की अपील भी की। ईद की नमाज के मौके पर भिलाई में तमाम मस्जिदों व ईदगाहों में हज पूरा होने पर हाजियों को मुबारकबाद पेश की गई।

इंसानियत का सबक देने कुर्बानी का हुक्म: मौलाना इनामुल

ईद-उल-अजहा पर मर्कज़ी मस्जिद पावर हाउस कैंप-2 में हाफिज कासिम ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद लोगों को खिताब करते हुए मौलाना इनामुल हक ने कहा- लोगों अल्लाह ने इंसानियत का सबक दिया है इसलिए लोगों को कुर्बानी के मरहले से गुजारा और इसका हुक्म दिया है। शहर काजी मुफ्ती सोहेल ने कहा कि अल्लाह की राह में हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अपनी इकलौती औलाद हजरत इस्माइल को कुर्बान करने के हुक्म को पूरा किया। जिस पर अल्लाह ने उनके अंदर के जज्बात को देखा और यह सुन्नत (अनुसरण) हमेशा के लिए पसंद फ़रमाई है। इस वक्त हमें अपने जानवरों की कुर्बानी कर हुक्म पूरा करने की जिम्मेदारी है।

इसे बांटने में रिश्तेदार दोस्त गरीबों यतीमों को पूरा ख्याल जाए। मर्कज़ी मस्जिद पावर हाउस कैंप-2 इस मौके पर पुलिस कर्मियों को सम्मान करते हुए सदर मोहम्मद असलम ने गुलदस्ता भेंट कर सेवई खिलाई। नमाज के बाद मुल्क के लिए अमन चैन आफियत और तरक्की की दुआ की गई। इस मौके पर सेक्रेटरी सैय्यद असलम, हाफिज अमान, हाफिज महफूज, युसूफ सिद्दीकी, हाफिज अहमद, सोहेल,इनाम, ताहिर, उबैदुल्ला,अशरफ, नायब सदर इमामुद्दीन, मोहम्मद अकरम,अहमद,अरशद, अब्दुल्ला और अन्य लोग मौजूद थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95: पेंशनर्स करने जा रहे बड़ा बवाल, पेंशन नहीं तो वोट नहीं, सितंबर से आंदोलन
Next: BSP के CGM जीपी सिंह ने सेफ्टी में खींच दी लंबी लाइन, छोटी करने में छूट जाएंगे पसीने, विदाई में उमड़ी कार्मिकों की भीड़ दे रही गवाही

Related Stories

BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.