Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और टाउनशिप के मुद्दे पर बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और टाउनशिप के मुद्दे पर बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर

27/02/2025 1 minute read
Protest of Bokaro Steel Plant employees on the issue of pension, arrears, gratuity and township

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ने इस्पात भवन के पास सेक्शन पर 21 सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा।

  • 9% पेंशन की राशि 1 जनवरी 2007 से पेंशन मद में भुगतान किया जाए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ने इस्पात भवन के पास सेक्शन पर 21 सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज रिवीजन को पूरा कराने, ठेका श्रमिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्याओं के लिए सेल बोकारो स्टील प्रबंधन को चेतावनी दिया गया।

यूनियन के महामंत्री रमाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों का वेज रिवीजन गत 8 वर्षों से अधिक से लंबित है, जबकि आठवां वेतन आयोग की सिफारिश हो चुकी है। ऐसी स्थिति में जबकि पूरे देश के पब्लिक सेक्टर का वेज रिवीजन पूरा हो चुका है। सेल का रिवीजन पूरा नहीं होना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

‌अक्टूबर एवं नवंबर 2024 को मुख्यश्रायुक्त भारत सरकार नई दिल्ली के साथ संपन्न वार्ता में प्रबंधन ने स्वीकारा था कि एनुअल परफॉर्मेंस लिंक इंसेंटिव (बोनस) के फार्मूला में सुधार किया जाएगा। साथ ही 15 सूत्री मांग पत्र पर वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। लेकिन मुख्य श्रम आयुक्त नई दिल्ली के अनुशंसा के बावजूद भी द्विपक्षीय वार्ता नहीं बुलाना। 39 माह का एरियर भुगतान नहीं करना, ग्रेच्युटी पर जबरन सीलिंग लगाना, मजदूरों को अन्यत्र तबादला किया गया।

रिटेंशन का सिक्योरिटी रकम जानबूझकर जब्त किया जा रहा है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सत्येन्द्र कुमार, अबू नसर, डी मण्डल, एसके निषाद, संजीव, मनोज कुमार, एम बिदनी,आई डी प्रसाद, एमपी सिंह, जितेन्दर शर्मा, आरआर दास, जानकी पासवान, प्राण सिंह, मोइन अंसारी, पप्पू, उदय प्रताप, अनिल कुमार सिंह , सीपी सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह आदि मैजूद रहे।

जानिए 21 मांगों के बारे में

1. 39 माह का वेज रिवीजन का एरिया का भुगतान अविलंब किया जाए।
2. बोनस फार्मूला सुगम एवं मजदूर हित में परिवर्तित किया जाए। वित्तीय वर्ष 2022-2023 एवं 2023- 24 का बोनस रुपए 40500 का अतिरिक्त रकम का भुगतान जल्द किया जाए।
3. कर्मचारियों को परकयूजीट के कारण इनकम टैक्स का बढ़ा हुआ 50% टैक्स कंपनी वहन करें।
4. ग्रेच्युटी सीलिंग पर एक तरफा फैसला वापस लिया जाए। पूर्व के भांति ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए।
5. अप्रैल 2020 से कर्मचारियों को पर्क्स का एरियर का भुगतान किया जाए।
6. 9% पेंशन की राशि 1 जनवरी 2007 से पेंशन मद में भुगतान किया जाए।
7. सेल के सभी कर्मचारियों को वेज रिवीजन का दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट का भुगतान किया
जाए।
8. बोकारो स्टील प्लांट से अनुचित ढंग से जबरन ट्रांसफर किए गए बीएसएल कर्मचारियों का ट्रांसफर अभिलंब वापस लिया जाए।
9. कर्मचारियों को दो एफ टाइप क्वार्टर आवंटित किया जाए खाली सी टाइप क्वार्टर वरीय कर्मचारियों को दिया जाए
10. स्टैंडिंग ऑर्डर एवं सर्विश रूल के कर्मचारी का छुट्टी एक बराबर किया जाए।
11.बीजीएच में डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ ,नर्सिंग स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए एवं कर्मचारियों की इलाज समुचित व्यवस्था किया जाए।
12. क्वार्टर लाइसेंसिंग का भाड़ा 2017 से 1000 किया जाए। लाइसेंसिंग योजना के अंदर सीडी टाइप क्वार्टर को भी शामिल किया जाए। लाइसेंस योजना को लीज मे कन्वर्ट किया जाए।
13. सेवानिवृत्ति के समय ही कर्मियों को लाइसेंस पर सभी प्रकार के क्वार्टर आवंटित करने का प्रावधान किया जाए।
14. नागरिक सुविधा के तहत शहर के दोनों टाइम पानी की सप्लाई एवं 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित किया जाए।
15. क्वार्टर का विद्युत वायरिंग बिल्कुल ही पुराना जर्जर हो चुका है, क्वार्टर में आग लगने की घटना शुरू हो गई है। इसलिए अविलंब सभी क्वार्टर में नया विद्युत वायरिंग कराया जाए।
16. डीवीसी एवं बीएसएल पावर सप्लाई कंपनी का जॉइंट वेंचर समाप्त कर बोकारो स्टील बीपीएससीएल को पूर्ण रूप से अधिग्रहण करें।
17. समान काम के लिए समान मजदूरी लागू करें। मिनिमम वेज के साथ वेज रिवीजन का बढ़ा हुआ वेतन भुगतान की गारंटी करें।
18. ठेकेदार बदले मजदूर वही रहें कि नीति कड़ाई से लागू किया जाए।
19. स्थाई प्रकृति के कार्य में संलग्न सभी ठेका मजदूरों को 60 वर्ष की आयु तक सेवा
सुनिश्चित करने का प्रावधान एनआईटी के अंदर किया जाए।
20. ठेका मजदूरों को जॉब सिक्योरिटी की गारंटी दी जाए। मेडिकल जांच अनफिट रिव्यू के नाम पर ठेका मजदूरों की छटनी बंद किया जाए। मेडिकल जांच स्थाई कर्मचारियों की तरह किया जाए।
21. सभी ठेका मजदूरों को रात्रि पाली भता के साथ-साथ अन्य प्रकार की भता वार्षिक इंक्रीमेंट
डेजिग्नेशन के आधार पर ईएफ एवं डी टाईप क्वार्टर या मकान भत्ता दिया जाए। सभी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा के लिए पेंशन, ग्रेच्युटी की सुविधा, बीजीएस में इलाज इस्पात, विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था किया जाए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अवकाश नकदीकरण पर SAIL कर्मचारियों को 20 हजार तक नुकसान, CITU ने BSP प्रबंधन को सौंपा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
Next: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.