Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NJCS समझौते के खिलाफ Durgapur Steel Plant के कर्मचारी उतरे सड़क पर, ED वर्क्स कार्यालय का घेराव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS समझौते के खिलाफ Durgapur Steel Plant के कर्मचारी उतरे सड़क पर, ED वर्क्स कार्यालय का घेराव

03/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Protest-of-Durgapur-Steel-Plant-employees-at-ED-Works-office-
  • प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि जब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आरएफआईडी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। सेल प्रबंधन (SAIL Management) और एनजेसीएस यूनियन (NJCS Union) के बीच नाइट शिफ्ट एलाउंस (Night Shift Allowance) के साथ बायोमेट्रिक पर समझौते के खिलाफ दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) के कर्मचारी सड़क पर उतरे। बीएमएस, एचएमएस और इंटक ने समझौते पर साइन किया है। दुर्गापुर इंटक के नेताओं ने समझौते के खिलाफ मोर्चा खोला और ईडी वर्क्स कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की गई।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election Last Phase Live 2024: ओडिशा-पंजाब पीछे, हिमाचल, झारखंड और UP सबसे आगे, वाराणसी में 11 बजे तक 26% पड़े वोट

हिन्दुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) (Hindustan Steel Workers Union (INTUC)) के बैनर तले प्रबंधन के एकतरफा निर्णय के खिलाफ सुबह 9.30 बजे ईडी वर्क्स बिल्डिंग पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि जब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आरएफआईडी स्वीकार नहीं किया जाएगा। महासचिव रजत दीक्षित के नेतृत्व में श्रम विरोधी समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS: नाइट शिफ्ट एलाउंस समझौते की कॉपी को बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने किया आग के हवाले

हिन्दुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) (Hindustan Steel Workers Union (INTUC)) द्वारा एनजेसीएस की उप समिति में रात्रि पाली भत्ते के सम्बन्ध में हुए समझौते के विरूद्ध आन्दोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। घोषणा की गई कि हिन्दुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन इस समझौते के विरूद्ध है, क्योंकि इसमें संशोधित रात्रि पाली भत्ता प्राप्त करने के लिए तीन माह के अन्दर अनिवार्य आरएफआईडी उपस्थिति का बिन्दु शामिल है। यूनियन अभी भी एनजेसीएस के सभी लाभों एवं देयकों जैसे 39 माह का बकाया, संशोधित एचआरए, पेंशन योजना आदि के भुगतान की मांग पर अड़ी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : बधाई हो…! Pension और Gratuity Payment का ऑर्डर जारी

यूनियन के महासचिव रजत दीक्षित ने अपने भाषण में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हम आरएफआईडी का समर्थन नहीं करेंगे तथा यह बात अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी सहित राष्ट्रीय इंटक के सभी स्तरों तक पहुंचा दी गई है। अतः डीएसपी के श्रमिकों को आरएफआईडी पंजीकरण के लिए प्रबंधन के किसी भी दबाव/डर के आगे नहीं झुकना चाहिए। ऐसी किसी भी स्थिति में यूनियन हमेशा उनके साथ रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : 135 कर्मचारी-अधिकारी अब भिलाई स्टील प्लांट परिवार के सदस्य नहीं, प्रबंधन ने दी विदाई

संगठन सचिव राबिन गांगुली ने भी अपने भाषण में कहा कि इंटक की डीएसपी इकाई प्रबंधन के एकतरफा निर्णय के विरूद्ध अपनी लड़ाई मजबूती से जारी रखेगी। प्रदर्शन में अन्य प्रमुख पदाधिकारी बरुण चटर्जी, शांतनु भट्टाचार्य असीम मोसन, सुव्रकांति चटर्जी, समीर रॉय, उत्पल डे, दीपांकर दुबे, अंगा मोहन बनर्जी, शुभंकर बोस, कौसिक बनर्जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष परेश करमाकर ने की।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में बड़ा काम, टीम वर्क ने किया कमाल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय Facebook Live: Bhilai Township, लीजधारी, बिजली बिल हाफ पर कही बड़ी बात
Next: EPFO: विदेश में नौकरी करने से पहले ये जान लें, नहीं तो होगा लंबा चौड़ा नुकसान और पड़ सकते है मुसीबतों में

Related Stories

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.