Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रभारी प्राचार्यों की पोस्टिंग प्रक्रिया पर उठे सवाल, कांग्रेस ने सीएम को घेरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

प्रभारी प्राचार्यों की पोस्टिंग प्रक्रिया पर उठे सवाल, कांग्रेस ने सीएम को घेरा

Azmat ali 28/08/2025 1 minute read
Questions Raised on The Posting Process of in-charge Principals Congress Made a Demand to CM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग है कि तथ्यपरक और संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए सीनियर व्याख्याताओं को पोस्टिंग मे प्राथमिकता दें।

जूनियर शिक्षक प्रभारी प्राचार्य के रूप मे जिस स्थान पर कार्यरत थे, उन्हें उसी स्थान पर नियमित कर दिया गया है। इससे सीनियर व्याख्याताओं मे भारी रोष है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में प्रभारी प्राचार्यों की पोस्टिंग प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में हाल ही में की गई प्रभारी प्राचार्यों की पोस्टिंग प्रक्रिया पर गहरी चिंता व्यक्त किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई प्रवक्ता जावेद खान का कहना है कि जानकारी के अनुसार, जूनियर और अस्थायी प्रभारी प्राचार्यों को भारी संख्या में यथावत पोस्टिंग दी गई है, जिससे आसपास की खाली पदों का संतुलित वितरण प्रभावित हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Digital Arrest Scam: आपके पैसे पर इनकी नज़र, फर्जीवाड़े का ये है तरीका, ऐसे बचें

इस वजह से अनुभवी और सीनियर व्याख्याताओं के लिए उपलब्ध अवसर सीमित हो गए हैं। विशेष रूप से, सबसे सीनियर व्याख्याता जिनके लिए न्यायिक प्रक्रिया भी चल रही है, उनके लिए केवल कुछ ही पद बचे हैं और उनके लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी और जो जूनियर शिक्षक प्रभारी प्राचार्य के रूप मे जिस स्थान पर कार्यरत थे, उन्हें उसी स्थान पर नियमित कर दिया गया है। इससे सीनियर व्याख्याताओं मे भारी रोष है।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: RINL के नए डायरेक्टर फाइनेंस होंगे SAIL के विनय कुमार, पढ़ें डिटेल

जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि किसी भी नियुक्ति या पोस्टिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और वरिष्ठता का सम्मान होना अनिवार्य है। बिना उचित प्रक्रिया के बड़े पैमाने पर पोस्टिंग देना न केवल कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है, बल्कि विभागीय विश्वास और शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई प्रवक्ता जावेद खान ने कहा-हम स्कूल शिक्षा विभाग जो अभी तक मुख्यमंत्री के पास हुआ करता था से अपील करते हैं कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और प्रभावित कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, हम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अनुरोध करते हैं कि इस मामले में तथ्यपरक और संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए सीनियर व्याख्याताओं को पोस्टिंग मे प्राथमिकता दें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट से जीएम संग 10 अधिकारी हो रहे रिटायर, पढ़ें नाम, 29 को विदाई
Next: SAIL NEWS: आवंटित मकान किराए पर देने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों पर Bokaro Steel Plant सख्त, एक्शन की बारी

Related Stories

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.