Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Railway News: काउंटर पर OTP बताकर ही मिलेगा-पातालकोट, अमरकंटक, नर्मदा, पंचवेली, दुर्ग-अंबिकापुर में तत्काल टिकट
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

Railway News: काउंटर पर OTP बताकर ही मिलेगा-पातालकोट, अमरकंटक, नर्मदा, पंचवेली, दुर्ग-अंबिकापुर में तत्काल टिकट

Azmat ali 18/12/2025 1 minute read
Railway News Tell OTP and Get Tatkal Tickets for Patalkot Amarkantak Narmada Panchveli Durg-Ambikapur Express

रेलवे प्रशासन ने सभी मंडलों को निर्देश है कि नई व्यवस्था में पीआरएस काउंटरों से तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को परेशानी न होने पाए।

  • तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों पर ओटीपी सुविधा लागू। 

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों पर ओटीपी सुविधा लागू कर दी गई है। टिकट दलालों पर लगाम लगाने की कवायद है। 18 दिसंबर से इसका आगाज हो गया है। पातालकोट एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, पंचवेली एक्सप्रेस, दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस के यात्री इसका लाभ उठा सकते हैं।

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तथा तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित प्रणाली लागू की गई है। 18 दिसंबर 2025 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने 06 ट्रेनो के लिए पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी।

ओटीपी आधारित इस व्यवस्था के अंतर्गत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करने के पश्चात ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इससे फर्जी बुकिंग, बॉट्स के दुरुपयोग एवं अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित होगा तथा वास्तविक यात्रियों को अधिक लाभ मिलेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों में यह सुविधा

1. 20423 – पातालकोट एक्सप्रेस
2. 12853 – अमरकंटक एक्सप्रेस
3. 18234 – नर्मदा एक्सप्रेस
4. 19344 – पंचवेली एक्सप्रेस
5. 18241 – दुर्ग–अंबिकापुर एक्सप्रेस
6. 18242 – अंबिकापुर–दुर्ग एक्सप्रेस

रेलवे ने ये कहा…

रेलवे प्रशासन द्वारा इसके लिए सभी मंडलों को निर्देशित किया गया है, कि इस नई व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि पीआरएस काउंटरों से तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित, सरल एवं भरोसेमंद टिकटिंग सुविधा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: INTUC चुनाव 4 जनवरी को: संजीवा रेड्डी ही रहेंगे अध्यक्ष, महासचिव संग 61 पदों पर चुनाव, वंश बहादुर-संजय साहू मैदान में
Next: Bhilai Steel Plant: प्रतिबंधित एरिया में चोर बेखौफ, CISF निगरानी नाकाम, दो वाहन चोरी, FIR

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.