Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या, कोर्ट ने दी फांसी की सजा
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

4 साल की बच्ची से रेप और हत्या, कोर्ट ने दी फांसी की सजा

Azmat ali 29/06/2026 1 minute read
Rape and Murder of 4-year-Old Girl Court Sentences Accused to Death

पुणे नाबालिक रेप केस में आरोपी को सजा। मासूम से दरिंदगी के दोषी को फांसी, कोर्ट बोला-उम्रकैद भी कम, ऐसे अपराध की सजा सिर्फ मौत।

  • अदालत ने 65 वर्षीय दोषी भीमराव को फांसी की सजा सुनाई।

सूचनाजी न्यूज, पुणे। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के जघन्य मामले में पुणे की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। घटना के करीब दो माह के भीतर आए इस फैसले को पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। विशेष बात यह रही कि वारदात के महज 15 दिनों के भीतर पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी, जिससे मामले का त्वरित ट्रायल संभव हो सका। रेप के बाद 4 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई थी।

सोमवार को फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ जिस तरह का अमानवीय कृत्य किया, उसके लिए उम्रकैद या फांसी जैसी कोई भी सजा पर्याप्त नहीं लगती। हालांकि भारतीय कानून के तहत ऐसे अपराध के लिए मृत्युदंड ही सबसे उपयुक्त दंड है।

अदालत ने 65 वर्षीय दोषी भीमराव को फांसी की सजा सुनाई। फैसला सुनते ही अदालत कक्ष में मौजूद पीड़ित परिवार की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें न्याय मिला है और अदालत के फैसले से उन्हें राहत महसूस हुई है।

इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई भी चर्चा का विषय रही। वारदात के मात्र 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी, जिसके कारण फास्ट ट्रैक कोर्ट ने प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करते हुए करीब दो महीने में ही फैसला सुना दिया। जज ने आरोपी को कहा-अब आप फांसी पर लटकिए, आप इसी के हकदार हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देवस्नान पूर्णिमा 2026: 14 जुलाई तक जगन्नाथ मंदिर के पट बंद, 16 को रथयात्रा
Next: Bokaro Steel Plant: आवास लाइसेंसिंग स्कीम की मांग, एडीएम बिल्डिंग पर प्रदर्शन, प्रबंधन को चेतावनी

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.