Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: आवास लाइसेंसिंग स्कीम की मांग, एडीएम बिल्डिंग पर प्रदर्शन, प्रबंधन को चेतावनी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: आवास लाइसेंसिंग स्कीम की मांग, एडीएम बिल्डिंग पर प्रदर्शन, प्रबंधन को चेतावनी

Azmat ali 29/06/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Demand for housing License Scheme Protest at ADM Building Warning to Management

Bokaro Steel Plant: दिसंबर 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को लाइसेंसिंग स्कीम के तहत आवास आवंटित करने की मांग।

  • बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) ने दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के डी टाइप और सीडी टाइप क्वार्टरों को लाइसेंसिंग स्कीम के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आवंटित करने की मांग को लेकर सोमवार को बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एडीएम बिल्डिंग के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन से लंबित लाइसेंसिंग स्कीम को जल्द लागू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 से लगातार मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं), अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) तथा निदेशक प्रभारी के समक्ष डी टाइप एवं सीडी टाइप क्वार्टर में रह रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं उठाई जा रही हैं। इसके बावजूद अब तक लाइसेंसिंग स्कीम का प्रारूप जारी नहीं किया गया है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान में जिन क्वार्टरों में सेवानिवृत्त कर्मचारी रह रहे हैं, उन्हें लाइसेंसिंग स्कीम के तहत आवंटित कर दिया जाए तो कंपनी की संपत्ति भी सुरक्षित रहेगी और कंपनी को नियमित राजस्व भी प्राप्त होगा। यूनियन ने मांग की कि सेवानिवृत्ति के समय ही संबंधित कर्मचारी को उसी क्वार्टर को लाइसेंसिंग स्कीम अथवा रिटेंशन के तहत लेने का विकल्प उपलब्ध कराया जाए।

यूनियन ने दिसंबर 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को भी, जिन क्वार्टरों में वे रह रहे हैं, उन्हें लाइसेंसिंग स्कीम के तहत आवंटित करने की मांग उठाई। साथ ही वर्ष 2025 में शुरू की गई ईएफ टाइप क्वार्टर लाइसेंसिंग स्कीम को जल्द पूरा करने तथा इच्छुक कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को अतिरिक्त क्वार्टर लाइसेंस पर देने की मांग भी रखी गई।

प्रदर्शन के दौरान एस-9 से एस-11 ग्रेड के वरिष्ठ कर्मचारियों को सी टाइप क्वार्टर का अधिकार देने, लाइसेंस पर दिए गए क्वार्टरों की बाहरी एवं छत की मरम्मत नियमित रूप से कराने तथा नगर सेवाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि प्रबंधन जल्द निर्णय नहीं लेता है तो मजबूर और बीमार सेवानिवृत्त कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे। सभा की अध्यक्षता आर.आर. दास ने की। इस अवसर पर वी.के. राम, एम. लाल, एस.एम. सुधांशु, शोभा देवी, आनंद मिश्रा, मनोहर तिर्की, देवेंद्र प्रसाद, आर.के. शर्मा, रामजी सिंह, के.पी. सिंह, संजीव राजन, अशोक सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या, कोर्ट ने दी फांसी की सजा
Next: इस्पात सचिव के आदेश पर सेल आरएसपी में ट्रांसफर, अब RLC कार्यालय पर कर्मचारियों का हंगामा

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.