Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • दुर्ग-भिलाई
  • Rath Yatra 2024: महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी बीमार, जानिए अब आगे क्या…
  • दुर्ग-भिलाई
  • धर्म-संस्कृति

Rath Yatra 2024: महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी बीमार, जानिए अब आगे क्या…

23/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Rath-Yatra-2024-Mahaprabhu-Shri-Jagannath-Swami-ill-know-what-next…

– श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 में हर्षोल्लास से देवस्नान पूर्णिमा संपन्न, हरे नाम कीर्तन से गूंजा मंदिर।
– देवस्नान के पश्चात देव पड़े बीमार। मंदिर के पट हुए बंद। 5 जुलाई 2024 को खुलेंगे पट।
– देव स्नान मंडप में महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, बड़े भाई भगवान श्री बलभद्र देव तथा बहन माता सुभद्रा को सुगंधित व औषधि युक्त जल से स्नान कराया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी की 55 वीं रथयात्रा महोत्सव 2024 मनाने जा रही है। रथयात्रा की पहली कड़ी के रुप में आज श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 में देवस्नान पूर्णिमा का धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन के तहत महाप्रभु को बाजे-गाजे के साथ पहंडी करते हुए मंदिर से निकाल कर नवनिर्मित देव स्नान मंडप पर लाया गया।

देव स्नान मंडप में समस्त विधि-विधान के साथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, बड़े भाई भगवान श्री बलभद्र देव, तथा बहन माता सुभद्रा को सुगंधित व औषधि युक्त जल से स्नान कराया गया। देव स्नान की यह धार्मिक पूजा समस्त रीति-रिवाजों के साथ पुरोहित पितवास पाढ़ी, सीमांचल रथ तथा प्रकाश दास, रंजन महापात्र, रंजीत रथ, सुशांत सतपथी,सरोज दास द्वारा संपन्न्न किया गया। देव स्नान के पश्चात महाप्रभु का गजराज भेष के रूप में श्रृंगार किया गया।

देव स्नान के पश्चात महाप्रभु के बीमार पड़ने के कारण उन्हे विश्राम हेतु अणसर गृह में स्थापित किया गया। शनिवार से लेकर 5 जुलाई के नेत्र उत्सव तक महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस अवधि में महाप्रभु को विभिन्न जड़ी बूटियों व दिव्य औषधियों का भोग लगाया जाएगा।
5 जुलाई को नेत्र उत्सव का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात महाप्रभु के मंदिर का पट दर्शन हेतु खोले जायेंगे। इसके बाद दिनांक 7 जुलाई को दोपहर 1.00 बजे सेक्टर-4 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली जायेगी।

जगन्नाथ समिति सेक्टर 4 के महासचिव सत्यवान नायक ने बताया कि देव स्नान के इस पावन उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सतपति एवं महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी अनाम नाहक, वृंदावन स्वांई,डी त्रिनाथ, बसंत प्रधान, त्रिनाथ साहू, भीम स्वांई, सीमांचल बेहरा, सुशांत सतपथी, बीसी बिस्वाल, कालू बेहरा, बीसी केशन साहू, निरंजन महाराणा, सुभाष पात्रो,प्रकाश स्वांई, कवि बिस्वाल, कैलाश पात्रो, एस दलाई, शत्रुघन डाकूआ,रबि स्वांई, जगन्नाथ पटनायक ने विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। देव स्नान के विभिन्न पूजा कर्म व पहंडी कार्यक्रम पण्डित सर्वश्री पितवास पाढ़ी के नेतृत्व में विधि विधान से सम्पन्न किया गया ।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL MTI और IIM Raipur के बीच MOU साइन, कर्मचारियों को मिलेगी लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेवाएं
Next: Bhilai Club और Steel Club में दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक आज मतदान

Related Stories

Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.