Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: SMS 1 की 21 समस्याओं पर BAKS ने CGM संग की बैठक, एक माह में समाधान की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: SMS 1 की 21 समस्याओं पर BAKS ने CGM संग की बैठक, एक माह में समाधान की मांग

Azmat ali 29/07/2026 1 minute read
SAIL BSL BAKS holds meeting with CGM regarding 21 issues at SMS 1 demands resolution within a month

SAIL BSL: सीजीएम ने कई समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अनुभागों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के एसएमएस-1 विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने बुधवार को मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के साथ बैठक की। बैठक में यूनियन ने विभाग के कर्मचारियों से संबंधित 21 प्रमुख समस्याओं और मांगों को विस्तार से उठाते हुए एक माह के भीतर उनके समाधान की मांग की।

यूनियन का कहना है कि आधुनिकीकरण के बाद एसएमएस-1 विभाग बीएसएल के सबसे आधुनिक और महत्वपूर्ण उत्पादन विभागों में शामिल है। विभाग ने उत्पादन के क्षेत्र में लगातार नए रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन यहां कार्यरत गैर-कार्यपालक कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे उन्हें कार्यस्थल पर अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में बीएकेएस ने ऊंचाई वाले कार्यस्थलों पर शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था, कास्टर क्षेत्र के जाम बाथरूम, रिक्त चार्जमैन पदों पर नियुक्ति, जर्जर छतों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, सुरक्षा संबंधी खामियों को दूर करने, फ्लाई डस्ट की समस्या, पार्किंग व्यवस्था, रेस्ट रूम में पानी भरने, मिक्सर एग्जॉस्ट को दुरुस्त करने तथा कैंटीन भवन की क्षतिग्रस्त सीलिंग की मरम्मत जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

इसके अलावा यूनियन ने 8 मीटर क्षेत्र में पड़े स्क्रैप को हटाने, ऑपरेशन रूम के चारों ओर सुरक्षा बैरिकेडिंग करने, यांत्रिक अनुभाग में जूनियर कर्मचारियों से शटडाउन लेने की व्यवस्था स्पष्ट करने, ड्यूटी समाप्त होने के बाद कर्मचारियों को रोके जाने पर रोक लगाने, बंद किए गए एक्टिंग अलाउंस और इंसेंटिव की समीक्षा करने तथा कास्टर क्रेन मैकेनिकल में ठेका कंपनी प्रोटेक्टिव इंजीनियरिंग के स्थायी सुपरवाइजर की नियुक्ति की भी मांग की।

बैठक में यूनियन ने एसएमएस-1 के कर्मचारी लक्ष्मीधर अधिकारी को कथित रूप से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिए बाध्य किए जाने के मामले को भी उठाया। यूनियन ने इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
बीएकेएस का कहना है कि ये सभी मांगें कर्मचारियों की सुरक्षा, कार्यस्थल की सुविधाओं और विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली से जुड़ी हुई हैं। इसलिए प्रबंधन से आग्रह किया गया है कि सभी मांगों का समाधान अधिकतम एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में यूनियन की ओर से अध्यक्ष, महासचिव, उपमहासचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य तथा विभागीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अजय कुमार का बयान

एसएमएस-1 विभागीय प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा कि विभाग में व्याप्त स्थानीय समस्याओं की ओर मुख्य महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सीजीएम ने कई समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अनुभागों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। यूनियन को उम्मीद है कि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: रोज़ी रोटी बचाओ की लड़ाई, सारे आंदोलन को जोड़ने की दुहाई
Next: Steel Authority of India Limited: SAIL ने इसलिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में किया भारी मुनाफ़ा, CMD बोले…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.