Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Steel Authority of India Limited: SAIL ने इसलिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में किया भारी मुनाफ़ा, CMD बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: SAIL ने इसलिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में किया भारी मुनाफ़ा, CMD बोले…

Azmat ali 29/07/2026 1 minute read
Steel Authority of India Limited SAILs profit in the first quarter of FY 2026-27 CMD says

लिक्विडिटी मजबूत। Debt-equity Ratio तथा नेट डेट-एबिटडा (Net Debt-EBITDA) प्रोफाइल में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

  • बुनियादी ढांचे में निवेश और अस्थिर वैश्विक माहौल में SAIL निरंतर प्रतिस्पर्धात्मकता की नींव रख रहा है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में प्रदर्शन, पिछले साल की तुलना में, मुनाफे में आई भारी उछाल के बारे में ही नहीं है, बल्कि यह इस बारे में है कि कैसे वित्तीय सूझबूझ और प्रचालन दूरदर्शिता (Operational Foresight) ने मिलकर यह परिणाम दिया है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में SAIL के शानदार प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा ने कहा, “यह प्रदर्शन SAIL की एकीकृत रणनीति (Integrated Strategy) की ताकत को दर्शाता है।

भले ही मध्य-पूर्व में अस्थिरता के कारण वैश्विक बाधाओं ने चुनौतियाँ खड़ी कीं, लेकिन हमने वित्तीय सूझबूझ और सक्रिय प्रचालन उपायों के तालमेल से दृढ़ता (Resilience) दिखाई। इस तिमाही का प्रदर्शन कार्यकुशलता में सुधार की दिशा में एक सचेत प्रयास को दिखाता है। उतना ही महत्वपूर्ण कंपनी का कैश फ्लो (नकद प्रवाह) प्रबंधन, सख्त वित्तीय नियंत्रण और बेहतर वर्किंग कैपिटल प्रक्रियाओं के प्रति अनुशासित दृष्टिकोण होना रहा।”

SAIL द्वारा अपनाई गई विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन रणनीति के विवरण में जाते हुए उन्होंने आगे कहा, “पहली तिमाही के दौरान, कंपनी ने अपनी दीर्घकालिक वित्तीय साख और कैश फ्लो व कर्ज के बेहतर प्रबंधन के माध्यम से उधारी (Borrowings) को सीमित रखा और उधारी की लागत को कम किया। लिक्विडिटी मजबूत बनी रही, और डेट-इक्विटी रेशियो (Debt-equity Ratio) तथा नेट डेट-एबिटडा (Net Debt-EBITDA) प्रोफाइल दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ, जो मुनाफे को बनाए रखते हुए उधारी के जोखिम को कम करने में SAIL की सफलता को उजागर करते हैं।”

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही, कंपनी के प्रोडक्ट मिक्स और निवेश प्राथमिकताओं में प्रगति को दिखाता है। कंपनी के कुल विक्रेय स्टील में फिनिश्ड स्टील का अनुपात वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बेहतर होकर 89% हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (CPLY) में 86% था। यह कंपनी के कुल उत्पाद बास्केट में सेमी-फिनिश्ड स्टील (semis) की धीरे-धीरे कम होती मात्रा को दर्शाता है।

कंपनी द्वारा वैल्यू-एडेड स्टील की आपूर्ति (dispatches) का प्रतिशत भी पिछले वर्ष की इसी अवधि (CPLY) की तुलना में वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.5% बढ़ा है, जो गुणवत्ता-आधारित विकास पर SAIL के फोकस को मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही, कैपेक्स (CAPEX – पूंजीगत व्यय) ₹2,306 करोड़ के लक्ष्य से अधिक होकर ₹2,575 करोड़ तक पहुंच गया, जो क्षमता विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में रणनीतिक निवेश और संसाधनों के सक्रिय आवंटन के प्रति कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

इस तिमाही ने रणनीतिक योजना को प्रचालन संबंधी मजबूती (operational resilience) में बदलने की सेल (SAIL) की क्षमता को भी प्रदर्शित किया। ब्लास्ट फर्नेस की उत्पादकता में सुधार हुआ, फेरो-अलॉय और फ्लक्स के अनुकूलतम खपत के जरिये इस्पात उत्पादन (steelmaking) की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली, और आने वाली तिमाहियों में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित कैपिटल रिपेयर्स को समय से पहले सक्रिय रूप से पूरा किया गया। डॉ. पंडा ने आगे विस्तार से बताया कि “प्रचालन दूरदर्शिता पर हमारे फोकस ने सप्लाई चेन के व्यवधानों के बावजूद निर्बाध प्रदर्शन सुनिश्चित किया। जहां लाइमस्टोन की आवश्यकताओं को स्वदेशी और बाहरी स्रोतों के संतुलित मिश्रण से पूरा किया गया, वहीं प्रोपेन गैस की वैकल्पिक व्यवस्थाओं ने निरंतरता को बनाए रखा।”

खनन कार्यों पर विशेष ध्यान देने से, SAIL की कैप्टिव खदानों की पूरी क्षमता का उपयोग करने में महत्वपूर्ण परिणाम मिले। लौह अयस्क (iron ore) के बढ़े हुए उत्पादन ने कंपनी को कच्चे माल की अपनी आंतरिक जरूरतों की सारी आवश्यकता को पूरा करने के साथ-साथ घरेलू बाजार में सरप्लस अयस्क बेचने में भी सक्षम बनाया।

परिणामस्वरूप, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान लौह अयस्क की बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 269% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई। इस असाधारण प्रदर्शन ने कंपनी के शुद्ध लाभ (bottom line) को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सेल के एकीकृत व्यापार मॉडल (integrated business model) की रणनीतिक ताकत को रेखांकित किया, जिसमें खनन और इस्पात मूल्य श्रृंखला (steel value chain) में मूल्य सृजन सीधे तौर पर बेहतर प्रचालन और वित्तीय प्रदर्शन में तब्दील होता है।

कुल मिलाकर, ये विकास यह रेखांकित करते हैं कि कैसे SAIL न केवल वित्तीय सुदृढ़ता प्रदान कर रहा है बल्कि अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी नया आकार दे रहा है और भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहा है, जिससे अस्थिर वैश्विक माहौल में SAIL निरंतर प्रतिस्पर्धात्मकता की नींव रख रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL: SMS 1 की 21 समस्याओं पर BAKS ने CGM संग की बैठक, एक माह में समाधान की मांग
Next: नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी, कुलपति प्रो. संजय तिवारी के टिप्स

Related Stories

Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.