Republic Day 2026: BSOA, बीएसपी ओए, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का ये शेड्यूल, केंद्रीय मंत्री दुर्ग में करेंगे ध्वजारोहण

Republic Day 2026 BSOA, BSP OA Diploma Engineers Association Schedule this Union Minister to Hoist Flag in Durg
  • बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सेक्टर-7 ऑफिस में ध्वजारोहण होगा।
  • गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह रविशंकर स्टेडियम में होगा आयोजित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। गणतंत्र दिवस समारोह में आप भी शामिल होकर देशभक्ति जज्बे को और बढ़ा सकते हैं। भिलाई स्टील प्लांट आफिसर्स एसोसिशन, बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन, बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से शेड्यूल तय है। इसी तरह दुर्ग जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भिलाई का मुख्य कार्यक्रम जयंती स्टेडियम में सुबह 9 बजे से है। यहां स्कूली बच्चे और सीआइएसएफ के जवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा। समारोह में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

ध्वजारोहण के पश्चात् परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में 10 बजे शहीद परिवारों का सम्मान होगा। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व झाँकियों का प्रदर्शन होगा और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन का यहां कार्यक्रम

इधर-सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर महासचिव अंकुर मिश्र, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू संग ध्वजारोहण करेंगे। स्वामी विवेकानंद जनसेवा केंद्र सेक्टर 10 में सुबह 10 बजे और ओए बिल्डिंग में 10.30 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यकम गीत माला का आयोजन होगा। पूर्व अधिकारी-कर्मचारी बतौर कलाकार प्रस्तुति देंगे।

बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन

गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2026 को सुबह ठीक 8:30 बजे BSOA ऑफिस सेक्टर 4F में राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। BSOA के अध्यक्ष एके सिंह ने सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई द्वारा भारत का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में अपने कार्यालय, क्वार्टर 6B सड़क 32 सेक्टर-7 में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8.15 बजे राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक प्रभारी शेख जाकिर उपस्थित रहेंगे, जो राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थितजनों को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण में तकनीकी कर्मियों की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थितजनों में राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया जाएगा।

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई ने सभी सदस्यों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।