- समाज की महिलाओं ने आपस में फूलों की होली एवं रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाइयां प्रेषित की।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अग्निकुल क्षत्रिय समाज की महिला समूह द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माँ कांची कामाक्षी मंदिर प्रांगण सेक्टर 5 में बुजुर्ग माताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मां पुष्पा यादव एवं विशेष अतिथि के रूप में समाजसेविका बी पालम्मा उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सीनियर सिटीजन माताओं-बहनों को शाल श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया। फूलों की होली एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्य क्रमों के माध्यम से महिलाओं को एक सूत्र में पिरोने एवं आत्मनिर्भर होने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुष्पा यादव ने कहा कि महिलाओं के द्वारा समाज के वरिष्ठ महिलाओं के लिए आयोजित किया गया यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है साथ ही इसके माध्यम से यह संदेश भी जाता है कि घर परिवार समाज और देश में सभी जगह बड़े बुजुर्गों का सिर्फ सम्मान ही नहीं बल्कि उनके द्वारा किए गए त्याग और तपस्या की पूजा भी की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित बी पालम्मा ने कहा कि आज के दौर में इस तरह के आयोजन सिर्फ महिला दिवस पर ही नहीं बल्कि पूरे शाल भर होते रहना चाहिए क्योंकि किसी भी घर परिवार एवं समाज की प्रगति इसी बात पर निर्भर है कि महिलाओं का सम्मान किस प्रकार किस स्तर तक किया जा रहा है।
आयोजकन प्रमुख ने कहा कि माता कांची कामाक्षी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, और ऐसे ही सकारात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज निरंतर प्रगति करता रहे। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने आपस में फूलों की होली एवं रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाइयां प्रेषित की।















