Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant से रिटायर्ड कर्मचारियों ने उठाई बड़ी मांग, SAIL मेडिक्लेम स्कीम में बदलाव का प्रस्ताव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant से रिटायर्ड कर्मचारियों ने उठाई बड़ी मांग, SAIL मेडिक्लेम स्कीम में बदलाव का प्रस्ताव

Azmat ali 25/04/2026 1 minute read
Retired Employees of Bhilai Steel Plant Raised a Major Demand, Proposing Changes in the SAIL Mediclaim Scheme

BSP Ex-Employees Welfare Association: कॉर्पोरेट बफर फंड में वृद्धि की मांग। गंभीर मरीजों को बेहतर सहायता दें।

  • उम्मीद है कि अब आने वाले समय में SAIL की मेडिक्लेम नीति में बदलाव को लेकर कोई अहम फैसला लिया जाए, ताकि राहत मिले।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। BSP Ex-Employees Welfare Association ने वर्ष 2026-27 के लिए SAIL मेडिक्लेम स्कीम में व्यापक बदलाव की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन ने Steel Retired Federation of India को एक विस्तृत प्रस्ताव पत्र भेजा है, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं।

बीमा राशि बढ़ाने की मांग

प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्तमान स्वास्थ्य बीमा कवर को 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति सदस्य किया जाना चाहिए, ताकि बढ़ते इलाज खर्च का सामना किया जा सके।

ओपीडी लाभ में बढ़ोतरी

ओपीडी (आउट पेशेंट) लाभ की राशि में 25-30% तक बढ़ोतरी की मांग की गई है। साथ ही, वर्तमान नियमों में संशोधन कर सदस्यों को क्लेमिंग की बेहतर सुविधा देने की बात कही गई है।

गंभीर बीमारियों के लिए फंड बढ़े

कॉर्पोरेट बफर फंड में भी वृद्धि की मांग की गई है, ताकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर सहायता मिल सके।

आयु सीमा में संशोधन का सुझाव

सीनियर सदस्यों के लिए आयु सीमा की कैटेगरी में बदलाव कर 60-65, 65-70 और 70 वर्ष से अधिक वर्ग बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

प्रीमियम दरों पर चिंता
पत्र में यह भी कहा गया है कि लगातार प्रीमियम बढ़ने और गैप केस के कारण रिटायर्ड कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसलिए प्रीमियम दरों को कम करने और संतुलित करने की मांग की गई है।

आधुनिक इलाज को शामिल करने की मांग

स्कीम में रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों को शामिल करने का सुझाव दिया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल सके।

अस्पताल सुविधाओं में सुधार जरूरी

संगठन ने यह भी बताया कि कई आवश्यक दवाएं प्लांट अस्पतालों में उपलब्ध नहीं होतीं, जिससे कर्मचारियों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इस स्थिति में सुधार की मांग की गई है।

प्रबंधन से संवेदनशीलता की अपील

रिटायर्ड कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, ऐसे में बुढ़ापे में उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलनी चाहिए। महंगाई और बढ़ते इलाज खर्च को देखते हुए प्रबंधन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, शिकायत पर सिर्फ टीन से ढककर मामला दबाने की कोशिश
Next: पुलिस प्रमोशन: ASI गोरख नाथ चौधरी, पूर्ण बहादुर कांकी, चन्द्रशेखर सोनी और केशव दयाल तिवारी बने SI

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.