Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, शिकायत पर सिर्फ टीन से ढककर मामला दबाने की कोशिश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, शिकायत पर सिर्फ टीन से ढककर मामला दबाने की कोशिश

Azmat ali 25/04/2026 1 minute read
Thousands of Liters of Water Wasted Due to BSP Pipeline Burst no Action Taken Even on Complaint

सेक्टर 5 के लीकेज वाले हिस्से पर रबर का बैंड लगाकर उसे रस्सी से बांध दिया गया और ऊपर से टीन से ढक दिया गया।

  • लीकेज को ठीक करने के लिए लाइन बंद कर रिपेयर करना जरूरी हो सकता है, लेकिन ऐसा करने से बचा जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भीषण गर्मी के बीच पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग जूझ रहे हैं, वहीं भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-5 के सामने रोड पार नाले के ऊपर से गुजर रही पाइपलाइन में भारी लीकेज से पिछले चार दिनों से लगातार हजारों लीटर पानी बह रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या को ठीक करने के बजाय सिर्फ लीपापोती कर ढकने की कोशिश की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पाइपलाइन फटने से पानी तेज गति से बह रहा था। इस मामले को देखकर मजदूर संगठन सीटू नेताओं ने तत्काल संबंधित उच्च अधिकारियों को सूचना दी और वीडियो भी साझा किया। अधिकारियों ने शुरुआत में जल्द मरम्मत का भरोसा दिया, लेकिन अगले ही दिन जो कदम उठाया गया, वह चौंकाने वाला था।

लीकेज वाले हिस्से पर रबर का बैंड लगाकर उसे रस्सी से बांध दिया गया और ऊपर से टीन से ढक दिया गया। इससे पानी का बहाव बंद नहीं हुआ, बल्कि केवल बाहर से दिखाई देना कम कर दिया गया। अंदर ही अंदर पानी लगातार नाले में बहता रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आज सुबह दोबारा निरीक्षण करने पर स्थिति जस की तस मिली। चार दिनों में हजारों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया।

बताया जा रहा है कि यह पाइपलाइन प्लांट की सप्लाई से जुड़ी है और इसकी देखरेख WMD विभाग करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी लीकेज को ठीक करने के लिए लाइन बंद कर रिपेयर करना जरूरी हो सकता है, लेकिन ऐसा करने से बचा जा रहा है।

इस घटना ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या समस्याओं को छिपाकर समय बिताना ही अब व्यवस्था बन गई है? खासकर उस समय जब भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हैं, ऐसी संवेदनहीनता न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि बेहद चिंताजनक भी है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने इस मामले में तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township में अवैध होर्डिंग का खेल, निगम आयुक्त और BSP का आदेश ठेंगे पर, पूछने पर Suchnaji.com को धमकी
Next: Bhilai Steel Plant से रिटायर्ड कर्मचारियों ने उठाई बड़ी मांग, SAIL मेडिक्लेम स्कीम में बदलाव का प्रस्ताव

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.