Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की रिटायरमेंट उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल, 50% पदों पर होने जा रही भर्ती
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की रिटायरमेंट उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल, 50% पदों पर होने जा रही भर्ती

15/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Retirement-age-of-Anganwadi-workers-and-assistants-increased-from-62-to-65-years-recruitment-to-be-done-on-50-posts-1
  • राज्य सरकार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात।
  • कार्यकर्ता के 50 प्रतिशत रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं की होगी भर्ती।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। महिलाओं तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण (Vaccination) हेतु प्रदेश भर में संचालित 46 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों (Anganwadi Centers) में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं (Anganwadi workers and assistants) को मानदेय वृद्धि के बाद एक और बड़ी सौगात मिली है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP ने 65.11 एकड़ जमीन और 389 मकानों से खदेड़ा कब्जेदारों को, एक्शन रहेगा जारी

राज्य सरकार (State Govt) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi workers) की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं (Anganwadi assistants ) से पदपूर्ति को 25 प्रतिशत को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  NMDC को मिला इनोवेटिव HR प्रैक्टिसेज अवार्ड के साथ बेस्ट आर्गनाइजेशन का पुरस्कार

साथ ही भर्ती के लिए आवश्यक 10 वर्ष के अनुभव को कम करके 05 वर्ष कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department ) द्वारा 14 सितंबर को आदेश जारी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Exclusive News: EPS 95 हायर पेंशन में EPFO जोड़ चुका है चक्रवृद्धि ब्याज, अब 12 लाख नहीं 4 से 6 लाख करें जमा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने इस वर्ष प्रस्तुत 2023-24 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi workers)और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करते हुए उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। जारी आदेश के अनुपालन में 01 अप्रैल 2023 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 पेंशन पर एक और अपडेट, 36 लाख एरियर, 37 हजार पेंशन और 30 लाख की सीधी बचत

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi workers) को मासिक मानदेय (Monthly Stipend) की राशि 6 हजार 500 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रूपए दी जा रही है। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 7 हजार 500 रूपए प्रति माह कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 पेंशन पर एक और अपडेट, 36 लाख एरियर, 37 हजार पेंशन और 30 लाख की सीधी बचत

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi workers) और सहायिकाओं की मृत्यु पर अनुग्रह राशि और सेवानिवृत्ति (Retirement) पर एक मुश्त भुगतान का प्रावधान किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मृत्यु पर अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए वर्तमान में 50 हजार रूपये प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 50 हजार रुपये तथा सहायिकाओं को 25 हजार रूपये भुगतान का प्रावधान है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL और Coal India अधिकारियों के घर विजिलेंस के नाम पर फिल्मी स्टाइल में 3 महीने में सोना लूट की तीसरी वारदात, Same Pattern

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: महापौर परिषद का फैसला: सुपेला अस्पताल की बदलेगी तकदीर, खुर्सीपार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और आपके क्षेत्र में ये होगा काम
Next: SAIL RSP को ओडिशा सरकार ने दिया प्रदूषण नियंत्रण उत्कृष्टता पुरस्कार

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.