Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप में सड़क हादसा: ड्यूटी से घर जा रहे बीएसपी कर्मचारी को ट्रक ने मारी टक्कर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई टाउनशिप में सड़क हादसा: ड्यूटी से घर जा रहे बीएसपी कर्मचारी को ट्रक ने मारी टक्कर

Azmat ali 25/07/2026 1 minute read
Road Accident Truck hits BSP employees vehicle

यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में कार्यरत अर्जुन लाल श्रीवास रात करीब सवा 10 बजे बड़े हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। भिलाई स्टील प्लांट में ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे कर्मचारी के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दिया। सेक्टर 4 पेट्रोल पंप के समीप पान ठेले के सामने हादसे से हड़कंप मच गया। एक्टिवा सवार बीएसपी कर्मचारी व सीटू के सहायक महासचिव अर्जुन लाल श्रीवास दहशत में आ गए थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक को भी हिरासत में लिया गया है।

यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में कार्यरत अर्जुन लाल श्रीवास रात करीब सवा 10 बजे एक्टिवा सीजी 07 डीई 6009 से पान ठेला के समीप पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहा ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीके 5120 ने टक्कर मार दिया। नो इंट्री टाइम में दारू के नशे में ट्रक को चालक चला रहा था। घटना के बाद बीएसपी कर्मचारी ने सीटू के महासचिव टी. जोगा राव व वरिष्ठ नेता डीवीएस रेड्डी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे श्रमिक नेताओं ने पुलिस को सूचित किया। भट्ठी थाने की फोर्स ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

ट्रक चालक व मालिक सूरज पटेल हद से ज्यादा नशे में था। वह हथखोज से वायर बंडल लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा था। सूचनाजी.कॉम से बात करते हुए चालक ने स्वीकारा कि उसने दिन में दारू का नशा किया था। सड़क किनारे ट्रकों की लाइन लगी थी। इसको देखते हुए वह आगे बढ़ रहा था। एक्टिवा सवार कर्मचारी को वह देख नहीं सका।

गाड़ी की रफ्तार कम थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद बीएसपी कर्मचारियों की भीड़ भी जुट गई थी। एनएसपीसीएल चौक से पहले ट्रकों की लाइन हादसे को दावत दे रहे हैं। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा हादसा होना तय है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कारगिल युद्ध में शहीद कौशल यादव की 27वीं पुण्य तिथि पर भिलाई गमगीन, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
Next: कारगिल विजय दिवस: भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध में भिलाई के बेटे ने दी थी शहादत, पढ़ें पीएम मोदी क्या बोले…

Related Stories

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.