Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RSP से सिर्फ आरके बिसारे का प्रमोशन, सेलम स्टील प्लांट के बने मुखिया, BSP से गहरा नाता, पढ़ें किस लिए मिली जिम्मेदारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP से सिर्फ आरके बिसारे का प्रमोशन, सेलम स्टील प्लांट के बने मुखिया, BSP से गहरा नाता, पढ़ें किस लिए मिली जिम्मेदारी

Azmat ali 08/10/2025 (Last updated: 08/10/2025) 1 minute read
Rourkela Steel Plant CGM RK Bisare Becomes ED of Salem Steel Plant Read Planning

नवनियुक्त ईडी आरके बिसारे को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने काफी संभावनाएं जताई है।

  • सेल में 36 साल की सेवा पूरी हो चुकी है। दिसंबर 2027 में रिटायरमेंट है।

अज़मत अली, भिलाई। राउरकेला स्टील प्लांट से एकमात्र सीजीएम का प्रमोशन हुआ है। न्यू प्लेट मिल के सीजीएम आरके बिसारे अब सेलम स्टील प्लांट के मुखिया होंगे। ईडी आरके बिसारे का भिलाई स्टील प्लांट से पुराना नाता है। परिवार आज भी भिलाई में रहता है। प्रमोशन ऑर्डर आया तो वह भिलाई में थे। खबर लगते ही चाहने वालों का तांता सेक्टर 10 स्थित आवास पर देर रात तक लगा रहा।

काम के बल पर भिलाई से राउरकेला स्टील प्लांट तक रिकॉर्ड बनाने वाले आरके बिसारे को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने काफी संभावनाएं जताई है। सेल में 36 साल की सेवा पूरी हो चुकी है। दिसंबर 2027 में रिटायरमेंट है।

सेलम स्टील प्लांट को संवारने का प्लान तैयार है। सेलम, भद्रावति और अलॉय को लेकर पैकेज बन गया है। सेल के अधीन ही रहेगा। फास्ट ट्रैक पर काम किया जाएगा। इसलिए आरके बिसारे को ईडी बनाकर सेलम भेजा गया है, जबकि भिलाई लाने की बात भी सामने आ रही थी। लेकिन, सेलम को पटरी पर लाने के लिए आरके बिसारे को जिम्मा सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिखारी के रूप में चोरों का गिरोह Bhilai Township में कर रहा था चोरी, पुलिस ने दबोचा, लैपटॉप, 8 मोबाइल बरामद

हाइड्रोलिक के क्षेत्र में मजबूत पकड़

भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वहीं से पढ़े-लिखे आरके बिसारे ने साल 1989 में भिलाई स्टील प्लांट में सेवा शुरू की थी। हाइड्रोलिक के क्षेत्र में मजबूत पकड़ने की वजह से प्लेट मिल में मौका मिला। नई पहचान दिलाई। उत्पादन का दनादन रिकॉर्ड कायम किया। जूनियर मैनेजर से सीजीएम तक प्लेट मिल रहे। काम से कभी भी कोई कम्प्रोमाइज नहीं किया। प्लांट को पूरा समय देते रहे।

आरएसपी में लगातार रिकॉर्ड बनाने का भी खिताब

साल 2012 में जीएम बनाए गए। 2021 में सीजीएम का पद मिला। 2024 में राउरकेला स्टील प्लांट ट्रांसफर किया गया था। आरएसपी में लगातार रिकॉर्ड बनाने से सेल चेयरमैन की उम्मीदें बढ़ती गई। टीम को मोटिवेट करते रहे। सेफ्टी पर बुनियादी काम हुआ। चेयरमैन और डीआईसी की बात का पालन खुद खड़े होकर कराते रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: भिखारी के रूप में घूम रहा चोरों का गैंग, BSP कर्मी नागेश्वर राव के घर से ले गए लैपटॉप-पर्स, देखिए वीडियो

बड़ा सोचो-बड़ा करो…

ज़िद, जज़्बा और जुनून के साथ आरके बिसारे काम करने की बात करते हैं। कार्यस्थल पर जरूरत पड़ते ही सबसे पहले पहुंचने से फायदा यह होता है कि मातहत अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय हो जाते हैं। चेयरमैन और डीआइसी की सोच को क्रियान्वित करना आसान होता है। पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब ने कहा था बड़ा सोचो-बड़ा करो…इस फॉर्मूले को आरके बिसारे भी अपना चुके हैं।

समाजसेवा भी भी आरके बिसारे की भूमिका खास

सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन में भी आरके बिसारे सबसे आगे रहते हैं। सेक्टर 5 के सड़क 40 स्थित मंदिर में एक स्कूल संचालित करते हैं। जहां जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च संस्था उठाती है। सेल में कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा राज यह है कि टीम वर्क की छाप दिखी।

उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन पर अमल करना और कंपनी हित में एक कॉल पर सबसे पहले पहुंचने की ललक ने इन्हें औरों से अलग कर दिया। उच्च प्रबंधन तक पहचान बनती गई और साथी अधिकारियों-कर्मचारियों का साथ मिलता गया। यही वजह है कि एक के बाद एक प्रमोशन भी मिलता गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिखारी के रूप में चोरों का गिरोह Bhilai Township में कर रहा था चोरी, पुलिस ने दबोचा, लैपटॉप, 8 मोबाइल बरामद
Next: यूनिवर्सल रेल मिल में हर बुधवार, सेफ्टी के लिए खामियों पर प्रहार, पदयात्रा में कार्मिकों संग चले ईडी वर्क्स भी…

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.