Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध के बीच राउरकेला स्टील प्लांट ने विकसित किया वैकल्पिक गैस, सिलेंडर बैंक की सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध के बीच राउरकेला स्टील प्लांट ने विकसित किया वैकल्पिक गैस, सिलेंडर बैंक की सौगात

Azmat ali 15/04/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Develops Alternative Gas Amid US-Israel-Iran Conflict Cylinder Bank Gift

SAIL की बड़ी उपलब्धि: राउरकेला स्टील प्लांट ने युद्ध के कारण प्रोपेन की संभावित कमी को देखते हुए यह पहल की गई है।

  • नई तकनीक के जरिए अब ट्रांसवर्स टॉर्च कटिंग मशीन (TTCM) में स्लैब कटिंग के लिए एसीटिलीन को वैकल्पिक ईंधन के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट ने एक और बड़ी तकनीकी सफलता हासिल की है। प्लांट ने स्लैब कटिंग के लिए वैकल्पिक ईंधन क्षमता विकसित कर औद्योगिक नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

राउरकेला स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-II (SMS-II) में डिसॉल्व्ड एसीटिलीन (DA) सिलेंडर बैंक का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। यह नई सुविधा प्लांट की उत्पादन क्षमता, ऊर्जा लचीलापन और संचालन मजबूती को नई ऊंचाई देगी।

इस अत्याधुनिक सुविधा का उद्घाटन निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रबंधन टीम की मौजूदगी में किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की नवाचारी सोच की सराहना करते हुए SMS-II को देश का सर्वश्रेष्ठ स्टील मेल्टिंग शॉप बनाने का आह्वान किया।

निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने कार्यपालक निदेशक (खनन विकास, सीएलएमओ), बीके गिरी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य), बिस्वरंजन पलई, कार्यपालक निदेशक (खान,ओजीओएम, सीएलएमओ), श्री एम पी सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ), सुदीप पाल चौधरी और कई मुख्य महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में नई सुविधाओं का उद्घाटन किया।

उत्पादन नहीं रुकेगा, मिलेगी नई रफ्तार

नई तकनीक के जरिए अब ट्रांसवर्स टॉर्च कटिंग मशीन (TTCM) में स्लैब कटिंग के लिए एसीटिलीन को वैकल्पिक ईंधन के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।

पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण प्रोपेन की संभावित कमी को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि स्लैब कटिंग कार्य बिना बाधा जारी रहे और फिनिशिंग मिलों को लगातार सामग्री मिलती रहे।

टीमवर्क और इनोवेशन की मिसाल

इस परियोजना को SMS-II ने ऑक्सीजन प्लांट-II और डिजाइन विभाग के सहयोग से सफल बनाया। अवधारणा से लेकर कमीशनिंग तक पूरे प्रोजेक्ट को तेज गति और कुशल प्रबंधन के साथ पूरा किया गया।

पहले भी दिखा चुका है दम

राउरकेला स्टील प्लांट इससे पहले भी नवाचार का परिचय देते हुए कंटीन्यूअस स्लैब कास्टर्स में SEN हीटिंग के लिए प्रोपेन के स्थान पर मिश्रित गैस का सफल उपयोग कर चुका है।

यह उपलब्धि सिर्फ एक तकनीकी सफलता नहीं, बल्कि यह संदेश है कि भारतीय इस्पात उद्योग वैश्विक चुनौतियों के बीच भी अपने दम पर नए समाधान विकसित कर सकता है। SAIL का राउरकेला स्टील प्लांट लगातार नवाचार, दक्षता और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीएसएल कर्मी मन्नान अली ने ईस्टर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
Next: 20 अप्रैल से बंद होंगे स्कूल, सीजू एंथोनी की मांग पर शिक्षा मंत्री की घोषणा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.