Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant Expansion Project: ओडिशा के मुख्यमंत्री, इस्पात मंत्री, CMD, DIC की अहम बैठक, जमीन पर निकला ये रास्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant Expansion Project: ओडिशा के मुख्यमंत्री, इस्पात मंत्री, CMD, DIC की अहम बैठक, जमीन पर निकला ये रास्ता

Azmat ali 19/11/2025 1 minute read
Rourkela Steel Plant Expansion Project Important meeting of CM Steel Minister CMD DIC

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ बैठक में 9.5 मिलियन टन तक विस्तारीकरण पर चर्चा की।

  • राउरकेला स्टील प्लांट की भविष्य की विकास संभावनाओं, बुनियादी ढाँचे के उन्नयन पर मंथन।

सूचनाजी न्यूज, भुवनेश्वर। इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग की। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के राउरकेला स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजना पर चर्चा की। भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से बातचीत की गई। इसके लिए सीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि अड़चनों को दूर किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ बैठक के बाद कहा, “हमने लंबी चर्चा की, खासकर 9.5 मिलियन टन तक विस्तार के बारे में। मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी और जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए। इस्पात उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

राउरकेला इस्पात संयंत्र के चल रहे संचालन और प्रस्तावित विस्तार की समीक्षा के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, स्टील सेक्रेटरी संदीप पौंड्रिक, सेल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमरेंदु प्रकाश, आरएसपी के निदेशक प्रभारी सह अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्रभारी बोकारो इस्पात संयंत्र आलोक वर्मा बैठक में शामिल थे।

राउरकेला स्टील प्लांट की भविष्य की विकास संभावनाओं, बुनियादी ढाँचे के उन्नयन और ओडिशा में इस्पात उत्पादन बढ़ाने के प्रमुख उपायों पर चर्चा की गई। भारत के इस्पात क्षेत्र में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका को मज़बूत करने की साझा प्रतिबद्धता के साथ, चर्चाएँ उत्साहजनक रहीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP में लगातार हादसे-मौत से यूनियन की आई याद, नेताओं ने ED Works को दिखाया आईना
Next: बोकारो स्टील प्लांट के सीजीएम संग 8 अधिकारियों का ट्रांसफर, विजय बने जीएम इंचार्ज

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.