
इंटक का आरोप-बीएमएस के समर्थन में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री के साथ फंडिग थी।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के राउरकेला स्टील प्लांट में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। यूनियन चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इंटक-जीजीएम गठबंधन को जीत नसीब हुई है। राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ-बीएमएस को हार का सामना करना पड़ा है। महज 136 वोटों से हार को लेकर यूनियन नेताओं को काफी कसक है।
राउरकेला इस्पात कारखाना श्रमिक संघ-बीएमएस के अध्यक्ष हिमांशु शेखर बल का कहना है कि रिजल्ट का सम्मान है। कर्मचारियों ने जो साथ दिया, उसके लिए धन्यवाद। हम चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं। कर्मचारियों के बीच काम करते रहेंगे। हार का कारण क्या है, इसकी समीक्षा की जाएगी। यूनियन के पदाधिकारी इस पर मंथन करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: शायद मान्यता चुनाव नहीं चाहती हैं भिलाई स्टील प्लांट की अधिकांश यूनियनें
लगातार दूसरी बार मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा हासिल करने वाले राउरकेला श्रमिक संघ-इंटक के महासचिव पीके बेहरा का भी बयान आ गया है। रिजल्ट के बाद पहला रिएक्शन है। उनका कहना है कि इंटक सिर्फ और सिर्फ कर्मचारियों के बल पर चुनावी मैदान में था।
बीएमएस के समर्थन में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री के साथ फंडिग थी। कर्मचारियों ने इंटक को दोबार जीत दिलाई है, इसके लिए उनका और जीजीएम का दिल से धन्यवाद। यह वर्करों की जीत है।
कर्मचारियों ने अपनी ताकत दिखाई है। कर्मचारियों से जो वादा किया गया है, उसको पूरा करेंगे। आरएसपी प्रबंधन से कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को हल कराएंगे।
राउरकेला चुनाव में इन्हें मिला वोट
- 19 वोट: आम मजदूर संगठन
- 08 वोट: इस्पात लेबर यूनियन
- 4063 वोट: राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ-बीएमएस
- 06: लौह मजदूर यूनियन
- 03 वोट: नार्थ ओडिशा वर्कर्स यूनियन
- 208 वोट: राउरकेला मजदूर सभा-एचएमएस
- 109 वोट: राउरकेला इस्पात कर्मचारी संघ
- 17 वोट: राउरकेला श्रमिक पंचायत
- 4199 वोट: राउरकेला श्रमिक संघ
- 35 वोट: राउरकेला स्टील मजदूर यूनियन
- 59 वोट: राउरकेला वर्कर्स यूनियन
- 162 वोट: स्टील इम्प्लाइज ट्रेड यूनियन-सीटू
- 63 वोट: कैंसिल
- 8951 वोट: कुल