Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेफ्टी पर मंथन बंद कमरे में नहीं, कार्यस्थल पर हो रहा, BSL ED ने SMS-II & CCS में की सीधी बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी पर मंथन बंद कमरे में नहीं, कार्यस्थल पर हो रहा, BSL ED ने SMS-II & CCS में की सीधी बात

Azmat ali 20/12/2025 1 minute read
Safety Discussions are Taking Place at the Workplace not behind Closed Doors BSL ED interacts with SMS-II CCS Employees

अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनुप कुमार दत्त ने एसएमएस-II & सीसीएस का दौरा कर कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों से सुरक्षा संवाद किया।

  • सुरक्षित हम-सुरक्षित प्लांट संवाद कार्यक्रम का आयोजन। हुए “शून्य-दुर्घटना कार्यस्थल” की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में हादसों पर लगाम लगाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास का असर दिखना शुरू हो गया है। बंद कमरे में मंथन पर जोर देने के बजाय जमीन पर उतरने की संस्कृति कुछ ज्यादा ही कारगर हो रही है। बीएसएल के भावी डीआइसी व वर्तमान ईडी वर्क्स प्रिय रंजन और ईडी ऑपरेशन अनूप दत्त लगातार अभियान चला रहे हैं।

सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जिम्मेदार कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनुप कुमार दत्त ने एस एम एस-II & सी सी एस विभाग का दौरा कर वहां कार्यरत कर्मचारियों तथा ठेका श्रमिकों के साथ सुरक्षा संवाद किया।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (एस एम एस-II & सी सी एस) डीके सक्सेना, महाप्रबंधक (सुरक्षा) विकास गुप्ता, विभागीय सुरक्षा अधिकारी के साथ विभाग के कर्मचारी तथा ठेका श्रमिक मौजूद थे।

अपने संबोधन में अनूप दत्त ने कार्यस्थल पर सभी कार्यरत कर्मियों से सतर्क रहने, सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने और प्रत्येक गतिविधि को सावधानीपूर्वक करने की अपील की। उन्होंने जोखिम पहचान एवं जोखिम आकलन की प्रभावी प्रथाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन प्रक्रियाओं का दृढ़ता से पालन दुर्घटनाओं की रोकथाम और सतत उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

संवाद सत्र के दौरान श्री दत्त ने उपस्थित कर्मियों से सुरक्षा संबंधी सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए और अपने अनुभव साझा किए। कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक सत्र में भाग लेते हुए सुरक्षित कार्य परिवेश को और सुदृढ़ करने में सक्रिय योगदानकरते हुए “शून्य-दुर्घटना कार्यस्थल” की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई सत्याग्रह: विधायक देवेंद्र की हुंकार, Bhilai Steel Plant निजीकरण पर ललकार, खुले मैदान में कटेगी रात
Next: Rourkela Steel Plant: सिंटरिंग प्लांट के कर्मचारी सम्मानित, सेल शाबाश योजना का पुरस्कार पहुंचा घर

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.