Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों की सुविधा में एक और कटौती, मम्मी-पापा जिंदा है, इसलिए बहन को नहीं मिलेगी मेडिकल सुविधा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों की सुविधा में एक और कटौती, मम्मी-पापा जिंदा है, इसलिए बहन को नहीं मिलेगी मेडिकल सुविधा

09/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Another-cut-in-the-facilities-of-employees-and-officers-parents-are-alive-hence-sister-will-not-get-medical-facilities
  • आश्रित बहन और विधवा बहन की मेडिकल सुविधा में कटौती कर दी गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के कर्मचारियों-अधिकारियों (Employees – Officers) की सुविधाओं में एक और कटौती हो गई है। चुपके से आदेश जारी कर दिया गया, लेकिन सेल कार्मिकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant), बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर, अलाय, सेलम, विश्वेश्वरैया सहित सभी इकाइयों के कार्मिक इसकी चपेट में आ गए हैं।

आश्रित बहन और विधवा बहन की मेडिकल सुविधा (medical facility) में कटौती कर दी गई है। इसको लेकर हड़कंप मच गया है। लगातार केस सामने आते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीएसपी (BSP) में 20 से ज्यादा केस सामने आए हैं, जिनकी विधवा बहनें सुविधा से वंचित हो गई हैं। इसी तरह अनगिनत बहनों की मेडिकल सुविधा पर भी कैंची चला दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: नगर निगम के टैंकरों में पानी भरने से BSP फायर ब्रिगेड ने किया मना, अधिकारियों में विवाद, सेक्टर-4 के नागरिक तिलमिलाए

सेल (SAIL) में पूर्व की व्यवस्था के तहत कर्मचारियों-अधिकारियों की आश्रित विधवा बहन को मेडिकल सुविधा मिलती थी। अब अगर, मां-पिता जिंदा है, तो मेडिकल की सुविधा नहीं मिलेगी। पहले लाइफटाइम सेवा प्राप्त होती थी।

ये खबर भी पढ़ें : मवेशियों की टैगिंग शुरू, सड़क पर दिखे जानवर तो पशु पालक खाएंगे जेल की हवा

इसी तरह अविवाहित आश्रित बहन को लेकर भी नियम में बदलाव किया गया है। अगर, मम्मी-पापा जिंदा हैं तो मेडिकल सुविधा (medical facility) नहीं मिलेगी। 21 साल तक की बहन को दायरे में रखा गया है, इसके बाद मेडिकल सुविधा (medical facility) वापस ले ली गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: नगर निगम के टैंकरों में पानी भरने से BSP फायर ब्रिगेड ने किया मना, अधिकारियों में विवाद, सेक्टर-4 के नागरिक तिलमिलाए

इस मामले को बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) ने पकड़ा। यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता का कहना है कि सेल कारपोरेट आफिस (SAIL Corporate Office) से जुलाई में सर्कुलर जारी हुआ। किसी को भनक तक नहीं लगी। अब मामला सामने आया है। एक केस सामने आया तब पता चला कि सेल प्रबंधन ने सुविधा में कटौती कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: विधायक देवेंद्र यादव की पहल से अब टाउनशिप में नहीं आएगा गंदा पानी, 336 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन सोमवार को

इस्पात भवन के ही एक कर्मचारी ने अपनी दिव्यांग और विधवा बहन कीमेडिकल सुविधा (medical facility) पर बातचीत शुरू की तो बताया गया, अब नियम बदल चुका है। मां-पिता जिंदा हैं, इसलिए भाई से मिलने वाला लाभ बहन को नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA Election Result: बाल-बाल जीते टाउनशिप से मिलिंद, कृष्णानंद राय 1 वोट से हारे

सर्कुलर के मुताबिक 21 वर्ष या उससे कम आयु के भाई और 21 वर्ष तक की नाबालिग अविवाहित बहनें या विधवा बहनें जो पूरी तरह से आश्रित हैं और कर्मचारी के साथ स्थायी रूप से रह रही हैं, यदि माता-पिता जीवित नहीं हैं या पूरी तरह से कर्मचारी पर निर्भर हैं तो उन्हें मेडिकल सुविधा मिलेगी। अन्यथा नहीं…।

ये खबर भी पढ़ें : SC, ST कोचिंग: भिलाई अम्बेडकर भवन में कीजिए रेलवे, बैकिंग,व्यापम की फ्री कोचिंग

वहीं, 21 वर्ष या उससे अधिक आयु के विकलांग/मानसिक रूप से विकलांग/ऑटिस्टिक भाई-बहन, यदि माता-पिता जीवित नहीं हैं और पूरी तरह से आश्रित हैं और स्थायी रूप से कर्मचारी के साथ रह रहे हैं तो मेडिकल सुविधा का लाभ मिलेगा। अगर, माता-पिता जीवित हैं तो सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : घनी बस्ती से तत्काल मवेशी लेकर गोकुल नगर शिफ्ट हो जाएं खटाल संचालक, बिना टैगिंग वाले मवेशी मालिकों पर होगा एक्श

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर-1, 2 और सेक्टर-5 में पानी सप्लाई होने जा रही सामान्य, सेक्टर-4 में संडे को आ सकता है पानी
Next: Bokaro Steel Plant: सेक्टर-12 के ब्लॉक की सीढ़ी और पानी टंकी ढही, फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर 2 दर्जन लोगों को निकाला बाहर

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.