बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26: आरएसपी की महिला बैडमिंटन टीम ने चैंपियनशिप जीती, पुरुष टीम को कांस्य पदक

SAIL Badminton Championship 2025-26 RSP Womens Badminton Team Wins Championship, Mens Team Gets Bronze Medal
  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र की टीम ने सेल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025-26 में अपना परचम लहराया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की पुरुष एवं महिला बैडमिंटन टीमों ने दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (आईएसपी) द्वारा 28 से 31 जनवरी 2026 तक दुर्गापुर में आयोजित सेल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आरएसपी की महिला बैडमिंटन टीम ने खिताब बरकरार रखते हुए चैंपियनशिप जीती, जबकि पुरुष टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

महिला टीम में महाप्रबंधक (विद्युत वितरण) शांति कुमारी, प्रबंधक (न्यू प्लेट मिल), निवेदिता बेहरा, वरिष्ठ प्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल-2), रीता मुर्मू तथा एमटी-टी (पीपी एवं सी), के श्रावणी शामिल थीं। फाइनल मुकाबले में आरएसपी टीम ने बोकारो की टीम को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।

पुरुष टीम में अपर महाप्रबंधक (न्यू प्लेट मिल), आर. नवीन, सहायक महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी), पी एन एम वाई स्वामी, ईए (टी एंड आरएम) मोहम्मद एम राशिद तथा कनिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक (बीएफ), श्री टी के स्वाईं शामिल थे। पुरुष टीम ने भिलाई इस्पात संयंत्र को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

टीम के प्रबंधक अनुभाग अधिकारी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) सचिवालय राजीव नायक थे, जबकि वरिष्ठ प्रबंधक (नए प्लेट मिल) आशुतोष दलाई, टीम के कोच थे। यह उल्लेखनीय है कि सेल की सभी इकाइयों ने चैंपियनशिप में भाग लिया।