बोकारो स्टील प्लांट व झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस को मिला सेफ्टी, हेल्थ एंड इंवायरनमेंट अवॉर्ड

  • झारखंड ग्रुप ऑफ़ माइंस को कैलेंडर वर्ष 2021 में शून्य घातक दुर्घटना के लिए इस्पात सुरक्षा पुरस्कार -2022 तथा कैलेंडर वर्ष 2022 में शून्य घातक दुर्घटना के लिए इस्पात सुरक्षा पुरस्कार -2023 से सम्मानित किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। रांची में आयोजित 74वें ज्वाइंट कमेटी ऑन सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट के वार्षिक सम्मेलन में वर्ष 202021 के दौरान शून्य घातक दुर्घटना के लिए बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के कोल, कोक, एवं केमिकल, रोलिंग मिल्स, परियोजनाएं तथा सेंट्रलाइज्ड मेंटेनेंस, यूटिलिटीज, सर्विसेज, रेल एंड रोड ट्रैफिक ज़ोन को पुरस्कृत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL Rourkela Steel Plant में सुरक्षा बोर्ड की बैठक, हादसा रोकने का दिया मंत्र

Vansh Bahadur

वर्ष 2021 एवं 2022 के दौरान शून्य घातक दुर्घटना के लिए बोकारो स्टील प्लांट के कोल, कोक, एवं केमिकल तथा रोलिंग मिल्स ज़ोन को क्रमश: इस्पात सुरक्षा पुरस्कार-2022 एवं इस्पात सुरक्षा पुरस्कार -2023 से नवाजा गया है।

इसी प्रकार बीएसएल के झारखंड ग्रुप ऑफ़ माइंस को कैलेंडर वर्ष 2021 में शून्य घातक दुर्घटना के लिए इस्पात सुरक्षा पुरस्कार -2022 तथा कैलेंडर वर्ष 2022 में शून्य घातक दुर्घटना के लिए इस्पात सुरक्षा पुरस्कार -2023 से सम्मानित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:    SAIL E0 परीक्षा में फिर सेटिंग शुरू, दिल्ली दौड़ तेज, 10 तक पहुंचा रेट…!

25 मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में झारखंड ग्रुप ऑफ़ माइंस के अधिशासी निदेशक (माइंस) जे दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक(ऑपरेशंस) सुधीर शर्मा, महाप्रबंधक(आर पी एंड ई एंड सेफ्टी) एमकेटी पी दत्ता तथा सहायक महाप्रबंधक (ई एंड एल) हीना परवीन ने बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश से मुलाक़ात कर उन्हें इस उपलब्धि से अवगत कराया। साथ ही ज्वाइंट कमेटी ऑन सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट के वार्षिक सम्मेलन में प्राप्त अपने अनुभव को साझा किया।

ये खबर भी पढ़ें:    SAIL ठेका मजदूरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, श्रमिकों का 10-10 रुपए तक खा रहे ठेकेदार, डकार गए बोनस

एक अन्य कार्यक्रम में इस्पात सुरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाली बीएसएल के विभिन्न विभागों की टीम ने अधिशासी निदेशक (संकार्य)बीके तिवारी से मुलाक़ात कर उन्हें इस उपलब्धि से अवगत कराया। इस अवसर पर संबन्धित विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं कर्मी भी उपस्थित थे। इस उपलब्धि के लिए निदेशक प्रभारी तथा अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने बीएसएल एवं झारखंड ग्रुप ऑफ़ माइंस की टीमों को बधाई दी है।