Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सत्य साईं यूनिटी रन एंड राइड 2026: भिलाई में जोश हाई, सबने दौड़ लगाई, देखिए फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सत्य साईं यूनिटी रन एंड राइड 2026: भिलाई में जोश हाई, सबने दौड़ लगाई, देखिए फोटो

Azmat ali 15/03/2026 1 minute read
Sathya Sai Unity Run and Ride 2026 Enthusiasm High in Bhilai, Everyone Runs

श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पांडेय ने दिखाई झंडी। 5 व 3 किलोमीटर तक दौड़े सत्य साईं के मानने वाले।

  • रन और राइड में खासा उत्साह दिखा। युवा से बुजुर्गों तक ने जोश के साथ भाग लिया और फिटनेस को जीवन का महत्वपूर्ण मंत्र बताया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सत्य साईं बाबा का 100वां जन्म शताब्दी वर्ष (Centenary Year) 23 नवंबर 2025 से शुरू होकर 23 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। उनका जन्म 23 नवंबर 1926 को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में हुआ था। यह वर्ष उनके प्रेम, सेवा और एकता के संदेशों को समर्पित किया गया है। सत्य साईं के मानने वालों का जोश रविवार को भिलाई की सड़कों पर दिखा।

यूनिटी रन एंड राइड ने संडे की सुबह को यादगार बना दिया। महिलाएं, पुरुष और बच्चों का जोश हाई दिखा। कोई साइकिल पर सवार हुआ तो किसी ने 5 व 3 किलोमीटर तक दौड़ लगा दी। हर तरफ खुशनुमा माहौल नजर आया।


दौड़ पूरी करने के बाद सबको मेडिकल भेंट किया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पांडेय, बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव परविंदर सिंह, सत्य साईं समिति दुर्ग जिला अध्यक्ष संदीप नायडू के हाथों मेडल भेंट किया गया।

भिलाई के जयंती स्टेडियम में रविवार को आयोजित ‘यूनिटी रन एंड राइड 2026’ कार्यक्रम में एकता, फिटनेस और सेवा का संदेश देखने को मिला। इस आयोजन में हर उम्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिट एवं स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। सबसे पहले जुम्बा ने माहौल बनाया।

फिटनेस का ऐसा सुरूर चढ़ा कि हर कोई वॉर्म-अप के लिए तैयार दिखा। करीब आधे घंटे तक म्यूजिक की धुन पर फिटनेस की लय दिखी। इसके बाद समाज में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया। राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सत्य साईं गान, अरपा की धुन ने सबको राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। सबसे पहले साईकिल राइड को झंडी दिखाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष Prem Prakash Pandey के पुत्र Manish Pandey, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव Parvinder Singh तथा मैत्रीबाग के प्रभारी जीएम Dr. Naveen Kumar Jain ने हरी झंडी दिखाकर रन एंड राइड को रवाना किया।

इस आयोजन में धावकों, साइकिल चालकों, स्वयंसेवकों और समर्थकों ने एक साथ भाग लेकर एकता, सेवा और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य समाज में सामूहिक जिम्मेदारी, स्वस्थ जीवनशैली और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना था।

रन और राइड के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जोश के साथ भाग लिया और फिटनेस को जीवन का महत्वपूर्ण मंत्र बताया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को जोड़ने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। सत्य साईं यूनिटी रन एंड राइड 2026 में प्रांत अध्यक्ष टी रामाराव, जिला अध्यक्ष संदीप नायडू, संयोजक मनीष, मैराथन प्रभारी अरुण पटनायक, बीएसपी से सुनील चौहान, मृदुल गुप्ता, राजेश शर्मा, शंकर अग्रवाल, गफ्फार खान, ओलंपियन राजेंद्र प्रसाद, कृष्णा साहू,   प्रभंजय चतुर्वेदी, अंजली पिल्लै, अनिरूद्ध आदि मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: समय से पहले कार्य पूरा करने पर अधिकारियों की लगी फोटो, Appreciation Poster, टेक्निकल सेल का शानदार तोहफा
Next: EPS 95 न्यूनतम पेंशन 7500 की मांग सरकार के गले की हड्डी, न उगलते बन रहा है-न निगलते, NAC का अब ये दांव

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.