Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: समय से पहले कार्य पूरा करने पर अधिकारियों की लगी फोटो, Appreciation Poster, टेक्निकल सेल का शानदार तोहफा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: समय से पहले कार्य पूरा करने पर अधिकारियों की लगी फोटो, Appreciation Poster, टेक्निकल सेल का शानदार तोहफा

Azmat ali 14/03/2026 1 minute read
SAIL Bokaro Steel Plant Technical Cell Wonderful Gift to the Employees Results Visible

मनोबल, प्रेरणा और आत्मविश्वास बढ़ने से चालू वित्त वर्ष में 500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के AMR प्रस्तावों के लिए कंसल्टेंसी सेवाएं पूरी की।

  • बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की अनोखी पहल, टेक्निकल सेल ने शुरू की नई व्यवस्था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। Steel Authority of India Limited के Bokaro Steel Plant के टेक्निकल सेल विभाग ने कार्मिकों को प्रेरित करने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। विभाग ने कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने और लक्ष्य समय पर पूरा करने के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं।

टेक्निकल सेल विभाग में प्रत्येक कार्यपालक (Executive) के कार्य लक्ष्य और समय-सीमा को उनके फोटो के साथ सीजीएम (टेक्निकल सेल) के कार्यालय में प्रदर्शित किया गया है। प्रत्येक अधिकारी के कुल कार्य लक्ष्य के साथ अगली डेडलाइन भी स्पष्ट रूप से दर्शाई जाती है।

यदि कोई अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना कार्य पूरा कर लेता है तो उसके नाम के सामने प्रशंसा पोस्टर (Appreciation Poster) लगाया जाता है, जिससे अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती है।

इसके अलावा विभाग में कंसल्टेंसी चार्ज अर्जित करने और प्लांट से जुड़े डिजाइन संबंधी जटिल मुद्दों को हल करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यपालक और गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को हर महीने सम्मानित किया जा रहा है।

जो अधिकारी समय सीमा के भीतर अपना असाइनमेंट पूरा कर लेते हैं, उन्हें तुरंत टोकन अवार्ड दिया जाता है। वहीं जो अधिकारी समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाते, उन्हें कारण और भविष्य में सुधार के उपायों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करना पड़ता है।

विभाग ने एक त्रैमासिक बुलेटिन “The Endeavour” भी शुरू किया है। इस बुलेटिन में विभागीय टीम द्वारा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, बॉटलनेकिंग परियोजनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाती है।

इसके साथ ही विभाग द्वारा किए जा रहे AMR और डिजाइन असाइनमेंट को भी इंट्रानेट पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। इसमें संबंधित कार्य पर काम कर रहे अधिकारी का नाम, संबंधित विभाग और समय-सीमा की जानकारी दी जाती है, ताकि अन्य विभाग भी उस कार्य की प्रगति पर नजर रख सकें।

इन सभी पहलों का सकारात्मक असर विभाग में देखने को मिला है। कर्मचारियों का मनोबल, प्रेरणा और आत्मविश्वास बढ़ा है, जिसके चलते चालू वित्त वर्ष में 500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के AMR प्रस्तावों के लिए कंसल्टेंसी सेवाएं पूरी की गई हैं, जबकि वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 258 करोड़ रुपये था। इसी तरह चालू वित्त वर्ष में 450 से अधिक पूर्ण ड्रॉइंग जारी की गई हैं, जबकि वर्ष 2024-25 में यह संख्या 359 थी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर कार्मिकों की झोली में आए ये अवॉर्ड
Next: सत्य साईं यूनिटी रन एंड राइड 2026: भिलाई में जोश हाई, सबने दौड़ लगाई, देखिए फोटो

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.