Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD इंटरव्यू: अमरेंदु प्रकाश का बचा बस इतने दिन का कार्यकाल, बोकारो स्टील प्लांट के DIC प्रिय रंजन मैदान में ही नहीं, पढ़िए क्यों…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD इंटरव्यू: अमरेंदु प्रकाश का बचा बस इतने दिन का कार्यकाल, बोकारो स्टील प्लांट के DIC प्रिय रंजन मैदान में ही नहीं, पढ़िए क्यों…

Azmat ali 15/03/2026 1 minute read
SAIL CMD Interview Amarendu Prakash has a Few Days Left in his Tenure Bokaro Steel Plant DIC Priya Ranjan has not Applied Read Why

नए सीएमडी के चयन तक कार्यवाहक सीएमडी के पद को लेकर भी अंतिम फैसला नहीं हो सका है। मंत्रालय से आदेश का इंतजार।

  • बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन सीएमडी इंटरव्यू के लिए आवेदन नहीं किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमेंदु प्रकाश का कार्यकाल 1 अप्रैल तक है। इस्तीफा देने के बाद तीन माह के नोटिस पीरियड पर हैं। उनके नेतृत्व वाली आखिरी सेल बोर्ड की मीटिंग 16 मार्च को होने जा रही है। इसके बाद कोई अन्य बोर्ड मीटिंग प्रस्तावित नहीं है।

सेल के नए सीएमडी के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सेल के डायरेक्टर टेक्नीकल एवं आरआइएनएल के सीएमडी का अतिरिक्त मनीष राज गुप्ता, सेल के डायरेक्टर फाइनेंस अशोक पंडा, राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा, बोकारो स्टील प्लांट के ईडी प्रोजेक्ट अनीस सेनगुप्ता आदि दावेदारों में हैं। सेल के अलावा अन्य पीएसयू के अधिकारी भी इसकी रेस में हैं। फिलहाल, शार्ट लिस्ट सामने न आने से तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।

इधर-बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन सीएमडी इंटरव्यू की रेस में नहीं है। प्रिय रंजन के करीबियों का कहना है कि उन्होंने सीएमडी पद पर आवेदन की प्रक्रिया को अपनाने का मन बनाया था। तैयारी की थी। अंतिम समय में किन्हीं कारणों से आवेदन जमा नहीं किया है। इसलिए सीएमडी पद पर होने वाले इंटरव्यू का वह हिस्सा ही नहीं होने वाले हैं। इसी के साथ तमाम कयासबाजी पर अब विराम लग गया है।

सीएमडी पद के दावेदार हर तरह का दांव खेलना शुरू कर चुके हैं। कोई अपनी बेहतर छवि दिखाने पर लगा है। कोई अपने राज्य की लॉबी से फिल्डिंग सजा रहा है। वहीं, कुछ मंत्रालय से करीबी होने का फायदा उठाना चाह रहा है। फिलहाल, इंटरव्यू का रिजल्ट आने तक इंतजार ही कीजिए।

दूसरी नए सीएमडी के चयन तक कार्यवाहक सीएमडी के पद को लेकर भी अंतिम फैसला नहीं हो सका है। मॉयल के सीएमडी विश्वनाथ सुरेश को सेल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार देने पर शनिवार तक कोई मंजूरी नहीं मिली थी। मंत्रालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। मॉयल के सीएमडी या किसी सेक्रेटरी के हाथ में कार्यवाहक सीएमडी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 न्यूनतम पेंशन 7500 की मांग सरकार के गले की हड्डी, न उगलते बन रहा है-न निगलते, NAC का अब ये दांव
Next: भिलाई टाउनशिप में सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, चालक बाल-बाल बचा

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.