Skip to content
21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर कार्मिकों की झोली में आए ये अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर कार्मिकों की झोली में आए ये अवॉर्ड

Azmat ali 14/03/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Employees received these awards on National Safety Day

क्विज प्रतियोगिता में वरीय प्रबंधक पुष्पवंत कुमार ने प्रथम, उप महाप्रबंधक नितेश रंजन ने द्वितीय, वरीय प्रबंधक उत्सव को तृतीय स्थान।

  • महिला वर्ग में वरीय प्रबंधक आभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल में मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन के साथ अधिशासी निदेशक (एसआरयू) पी. के. रथ, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता , अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा/स्वास्थ्य सेवा) डॉ. बी.बी. करुणामय तथा कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एस. के. भारद्वाज उपस्थित रहे।

सुरक्षा अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संयंत्र के उन विभागों और कर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सुरक्षा, गृह सज्जा (हाउसकीपिंग) तथा परिक्षेत्रीय विकास (टेरिटरी अप-कीप) में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सुरक्षा और हाउसकीपिंग श्रेणी के अंतर्गत ग्रुप-1 में आरएमएचपी को विजेता तथा कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (CO&CC) को उप-विजेता का पुरस्कार दिया गया।

ग्रुप-2 में एसएमएस-2 एवं सीसीएस ने प्रथम तथा एसएमएस-न्यू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-3 में सीआरएम-3 को विजेता और हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) को उप-विजेता घोषित किया गया। ग्रुप-4 में जल प्रबंधन विभाग (डब्ल्यूएमडी) ने बाजी मारी, जबकि ट्रैफिक विभाग उप-विजेता रहा. इसी प्रकार ग्रुप-5 में आरईडी और ग्रुप-6 में आरसीएल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

परिक्षेत्रीय विकास (टेरिटरी अप-कीप) के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, टीबीएस और आरएमपी विभाग को पुरस्कृत किया गया. साथ ही, सी एंड आई टी, मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग, नगर प्रशासन तथा जनसंपर्क विभाग विभाग को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

बौद्धिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में वरीय प्रबंधक (आई एंड ए) पुष्पवंत कुमार ने प्रथम, उप महाप्रबंधक (ईसीएस) नितेश रंजन ने द्वितीय तथा वरीय प्रबंधक (CO&CC) उत्सव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में वरीय प्रबंधक आभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सुरक्षा का संदेश देने वाले प्रतिभागियों और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा किया गया।

सुरक्षा मानकों का पालन और कार्यस्थल की स्वच्छता (Housekeeping) न केवल दुर्घटनाओं की संभावना को कम करती है, बल्कि यह संयंत्र की उत्पादकता और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: INQUIZITION Quiz-2026: बोकारो स्टील प्लांट बना उप विजेता, अधिकारियों ने बौद्धिक प्रतिभा का मनवाया लोहा
Next: Bokaro Steel Plant: समय से पहले कार्य पूरा करने पर अधिकारियों की लगी फोटो, Appreciation Poster, टेक्निकल सेल का शानदार तोहफा

Related Stories

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.