Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus 2023: मुनाफा नहीं कमा सकते तो चेयरमैन छोड़ दें गद्दी, मजदूर संभाल लेंगे…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2023: मुनाफा नहीं कमा सकते तो चेयरमैन छोड़ दें गद्दी, मजदूर संभाल लेंगे…

02/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-2023-If-chairman-cannot-earn-profit-then-he-should-step-down-workers-will-take-charge
  • सेल बोनस, बकाया एरियर आदि मुद्दे को लेकर कर्मचारियों के बीच खासा नाराजगी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के बोनस को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। बोकारो स्टील प्लांट में एक बार फिर शनिवार को प्रबंधन को ललकारा गया। सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश को खुली चुनौती दी गई कि मुनाफा नहीं कमा सकते हैं तो गद्दी छोड़ दीजिए। मजदूर संभाल लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  Good News: Raipur T-20 में बन गया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम India की दुनिया में हो रही तारीफ, पाकिस्तान को पछाड़ा

यह बात बोकारो के श्रमिक नेताओं ने कर्मचारियों के बीच कही। यूनियन नेताओं ने कहा-मजदूर अपनी जान देकर उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। लेकिन, मुनाफा कमाने वाले अपनी नीतियों में फेल हैं। इसलिए मुनाफा कम हो रहा है। मजदूर सेवा करता है। प्रबंधन मुनाफा की बात बोलकर हक नहीं देता है। अगर, मुनाफा नहीं कमा सकते हो तो गद्दी पर बैठने का क्या फायदा।

ये खबर भी पढ़ें :  पेंशन की ताजा खबर: 1.15 करोड़ डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार, अब मिलती रहेगी पेंशन

शनिवार को हॉट स्ट्रीप मिल कैंटीन रेस्ट रूम में मजदूरों की महती सभा ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा (इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस) बोकारो स्टील प्लांट द्वारा की गई। मजदूरों ने जोश-ओ-खरोश के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए नेताओं से हड़ताल की तारीख घोषणा करने को कहा। बोनस, एरियर, पर्क्स, नाइट एलाउंस, ग्रेच्यूटी सहित ठेका मजदूरों के सवालों को लेकर मजदूरों में काफी उबाल है। मजदूर सेल प्रबंधन से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें :  NMDC News: नवंबर में आयरन ओर के 3.83 एमटी प्रोडक्शन और 3.79 एमटी बिक्री का रचा इतिहास

ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा (Trade Union United Front), एनजेसीएस घटक युनियनों द्वारा सेल प्रबंधन (SAIL Management) की हठधर्मिता के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। बोनस पर लिए गए एकतरफा फैसला के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। बकाया 39 महीने का एरियर, पर्क्स का एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, ग्रेच्यूटी पर सीलिंग का एकतरफा फैसला लिए जाने, ठेका मजदूरों का वेज रिवीजन, और जल्द एमओए के लिए मजदूरों के बीच हरेक विभाग में जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  Annual Sports Day 2023-24: भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 के बच्चों ने मनवाया प्रतिभाओं का लोहा

इसी क्रम में हॉट स्ट्रीप मिल कैंटीन रेस्ट रूम में सीआरएम 1&2, आरजीबीस, हॉट स्ट्रीप मिल,एचआरसीएफ, हैवी मेंटेनेंस के कर्मचारियों का जमावड़ा हुआ। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा (इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस) बोकारो के नेताओं ने संबोधित किया। इंटक के बीएन चौबे, एचएमएस के राजेंद्र सिंह, एटक के रामाश्रय प्रसाद, सीटू से बीडी प्रसाद, आरके गोरई आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL दृष्टिपथ सर्वे: कर्मचारियों को धमकी-नहीं भरा फॉर्म को बंद होगा ई-सहयोग और नहीं मिलेगी छुट्‌टी, BSP की संयुक्त यूनियन भड़की

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Financial year 2023-24: Rourkela Steel Plant ने बनाया प्रोडक्शन का एक और रिकॉर्ड
Next: CG Election Vote Counting Live: इंतजार खत्म, अब वोटों की गिनती, सबसे पहले आएगा ये नतीजा

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.