Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus-Arrears: छत्तीसगढ़ चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही सेल में होगी हड़ताल की घोषणा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus-Arrears: छत्तीसगढ़ चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही सेल में होगी हड़ताल की घोषणा

10/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-Arrears-Strike-will-be-announced-in-SAIL-after-Chhattisgarh-Election-Code-of-Conduct-ends
  • इंटक के राष्ट्रीय महासचिव ने सेल प्रबंधन को ललकारा। कहा-सेल प्रबंधन की तानाशाही पर लगाम लगाने हड़ताल जरूरी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इंटक (INTUC) के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सिंह ने भिलाई इंटक की कार्यकारिणी को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के समर्थन में बातें कही। साथ ही भारतीय जनता पाटीर और सेल प्रबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा-सेल प्रबंधन की तानाशाही पर अंकुश लगाने के लिए सेल में पूरी तरह से हड़ताल जरूरी हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Financial Year Result: कारोबार में Bokaro, प्रॉफिट में BSP सबसे आगे

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करने भिलाई पहुंचे संजय कुमार सिंह ने स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक (Steel Employees Union INTUC) के कार्यालय में कार्यकारिणी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन के जैसा तानाशाही रवैया देश के किसी पब्लिक सेक्टर  में नहीं है। कोल इंडिया में दूसरी बार वेज रिवीजन हो गया। एनएमडीसी (NMDC) में भी दूसरी बार होने जा रहा है। लेकिन सेल प्रबंधन (SAIL Management) के अड़ियल रवैये के कारण 7 वर्ष बाद भी वेज रिवीजन पूरा नहीं  हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें :  SC-ST कार्मिकों की मांगों पर महामंथन, पार्लियामेंट्री कमेटी और SAIL चेयरमैन ने भरी हामी

उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन (SAIL Management) को यह भ्रम हो गया है कि सेल मे इसी तरह मनमानी करते रहेंगे लेकिन कर्मचारी विरोध नहीं करेंगे। अब समय आ गया है कि सेल के कर्मचारी अपनी सभी जायज मांगों को पूरा करवाने एकजुट होकर प्रबंधन के खिलाफ खड़े हों। सेल की राष्ट्रीय यूनियने  सभी यूनिट में अपने यूनियन नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Big News : सुपेला, पावर हाउस, इंदिरा मार्केट, सिविक सेंटर, आकाशगंगा मार्केट जा रहे हैं तो यहां पार्क करें गाड़ी, नहीं तो बड़े बुरे फसेंगे

भिलाई में चुनाव के कारण आचार संहिता लगा हुआ है। इस वजह से हड़ताल की घोषणा नहीं हो पा रही है। जल्द ही सभी राष्ट्रीय यूनियन के  नेता इस पर निर्णय लेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरी इंटक टीम लगी हुई है। भिलाई इंटक (Bhilai INTUC) की टीम कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा दें। कर्मचारियों को बताएं कि केंद्र के भाजपा सरकार की श्रमिक एवं किसान विरोधी नीतियों के कारण देश का श्रमिक एवं किसान परेशान है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कॉपर क्वायल चोरी केस: 32 लाख की चोरी पर पहुंची पुलिस, सर्च ऑपरेशन में CISF को मिला 8 लाख का क्वायल

इससे पहले स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय महासचिव के समक्ष रखा।

संजय कुमार सिंह भिलाई इंटक की  टीम  को लेकर भिलाई नगर के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के साथ सेक्टर 2 क्षेत्र में प्रचार किया।

ये खबर भी पढ़ें :  कांग्रेस बोली-भिलाई की जनता को देवेंद्र यादव पर विश्वास, मतदाता बोल रहे दोबारा बनाएंगे अपना विधायक

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: देवेंद्र यादव बोले-पहले जनता विधायक के घर जाती थी, अब विधायक जनता के घर जाता है, इंटक नेताओं का मिला साथ
Next: Financial Year 2023-24 Result: SAIL का वादा है 2 हजार करोड़ प्रॉफिट पर देंगे 600 करोड़ एरियर मद में…

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.