Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देवेंद्र यादव बोले-पहले जनता विधायक के घर जाती थी, अब विधायक जनता के घर जाता है, इंटक नेताओं का मिला साथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

देवेंद्र यादव बोले-पहले जनता विधायक के घर जाती थी, अब विधायक जनता के घर जाता है, इंटक नेताओं का मिला साथ

10/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Devendra-Yadav-said-Earlier-the-public-used-to-go-to-the-MLAs-house-now-the-MLA-goes-to-the-publics-house-INTUC-leaders-got-support
  • राष्ट्रीय इंटक के महासचिव ने दिया विधायक को समर्थन, उनके साथ उतने चुनाव प्रचार में।
  • देवेंद्र यादव की सभा में हजारों की भीड़, जनता ने जताया विश्वास।  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) लगातार जनसंपर्क कर रहे है। हर वार्ड और सेक्टर में विश्वास यात्रा (Vishwas Yatra) निकाल रहे हैं। इसके अलावा वार्डों में सभा भी ले रहे है। उनके विश्वास यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे है, जो विधायक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  पांडेयजी के लिए रिंकिया के पापा ने किया रोड शो

वहीं देर रात तक चल रही विधायक देवेंद्र यादव की सभाओं में सिर्फ देवेंद्र यादव को सुनने, उनसे मिलने के लिए हजारों की संख्या में लोग का हुजुम जमा हो रहा है। ऐसा ही आज 10 नवंबर को भी देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Financial Year Result: कारोबार में Bokaro, प्रॉफिट में BSP सबसे आगे

शुक्रवार को भिलाई नगर विधायक यादव सेक्टर 6,सेक्टर 1, सेक्टर 10, सेक्टर 4 में विश्वास यात्रा निकाले। इस विश्वास यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिला। लोग अपने घरों से निकल कर विधायक को आशीर्वाद दिए, लोगों ने विधायक श्री यादव का पूरा समर्थन किया और विश्वास दिलाया कि वे पहले भी उनके साथ थे और अभी भी उनके साथ है।

ये खबर भी पढ़ें :  SC-ST कार्मिकों की मांगों पर महामंथन, पार्लियामेंट्री कमेटी और SAIL चेयरमैन ने भरी हामी

इस दौरान विधायक ने बताया कि टाउनशिप और खुर्सीपार व छावनी में कई समस्याएं थी। लेकिन पहले के जो सेक्टर 9 वाले मंत्री जी थे, वे कभी अपने बंगले से बाहर निकल कर लोगों की समस्या नहीं सुनी। 34 साल सत्ता में रहे, पावर में रहे। केबिनेट मंत्री जैसे बड़े पदो पर रहे लेकिन उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं रहा। दो साल कोरोना के आए। लोग बीमार हो रहे थे, रोजगार बंद हो गया था। खाने के लिए चावल नहीं था, तब भी नेता भी अपने बंगले में मजे से रह रहे थे। और अब जब चुनाव आया है तब वे घर से निकलकर लोगों से मिलने वार्ड-वार्ड घूम रहे है।

ये खबर भी पढ़ें :  Big News : सुपेला, पावर हाउस, इंदिरा मार्केट, सिविक सेंटर, आकाशगंगा मार्केट जा रहे हैं तो यहां पार्क करें गाड़ी, नहीं तो बड़े बुरे फसेंगे

झूठी बातें कह कर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह भिलाई की जनता शिक्षित है, अपने और पराए की परख करना जानती है। देवेंद्र यादव का 5 साल और उनका 34 साल दोनों में जमीन आसमान का अंतर है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कॉपर क्वायल चोरी केस: 32 लाख की चोरी पर पहुंची पुलिस, सर्च ऑपरेशन में CISF को मिला 8 लाख का क्वायल

5 साल में हमने लोगों को वो सुविधाएं और विकास दिया है, जो सालों में नहीं हो सकता। अब यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनाव नहीं रह गया है, बल्कि सत्य और असत्य, व्यवहार और अहंकार के हारजीत का चुनाव है। अब जतना खुद ही तय करें कि उनके अपने बेटे, भाई जैसे विधायक चाहिए, जो उनके घरों में आकर उनका हालचाल ले और उनकी सभी समस्याओं को दूर करें।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections:  पांडेयजी ने खुर्सीपार में दिखाई ताकत, मनोज तिवारी का रोड शो 10 को

या फिर ऐसा नेता चाहिए जो सिर्फ चुनाव में दिखते है और 5 साल जतना को भूल जाते है। जो अपने बंगले में आने वाले आम लोगों को घंटों बाहर धूप में खड़े करवाता है। घंटो इंतजार करवाने के बाद भी मिलता नहीं। मिलता भी है तो बड़े-छोटे सभी से अपने पैर छूआते। सबको आंख दिखाकर प्रमाण करवाते। उसके भी काम होने की गारंटी नहीं रहती।

ये खबर भी पढ़ें :  कांग्रेस बोली-भिलाई की जनता को देवेंद्र यादव पर विश्वास, मतदाता बोल रहे दोबारा बनाएंगे अपना विधायक

जनता अपने मताधिकार का प्रयोग बहुत सोच समझकर करेंगे। भिलाई की जनता को ये नेता जी 500 रुपए का समझ लिए हैं। इसलिए 500 का नोट और मिठाई मतदाताओं को देखकर खरीदता चाहते हैं। ऐसे इनकी सोच है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant ने पहली बार बनाया ग्रीन टाइल्स, टाउनशिप में बिछेगा पेवर ब्लॉक, पहली खेप रवाना

राष्ट्रीय इंटक के महासचिव ने दिया पूरा समर्थन

भिलाई नगर से कांग्रेस के कद्दावर प्रत्याशी व विधायक देवेंद्र यादव को जनता का समर्थन मिल रहा है। साथ ही उनके समर्थन में राष्ट्रीय इंटक के महासचिव व प्रदेश इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह भी मैदान में उतने। संजय सिंह ने देवेंद्र यादव को अपना और अपने पूरी संगठन की ओर से समर्थन दिया। साथ ही उनके साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक की और कहा कि राष्ट्रीय इंटक और प्रदेश इंटक का उन्हें पूरे समर्थन है। वे सब उनके साथ है और आगे भी रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  World Quality Day 2023: सेल  Rourkela Steel Plant में विश्व गुणवत्ता दिवस पर सबने खाई कसम, मिला इनाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election 2023: भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी ने कहा-75 पार कहने वाले CM भूपेश बघेल ने पार कर दिए 508 करोड़
Next: SAIL Bonus-Arrears: छत्तीसगढ़ चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही सेल में होगी हड़ताल की घोषणा

Related Stories

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.