Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Super Exclusive News: सेल Bonus तय, नियमित कर्मचारियों को 23 हजार और ट्रेनीज को 18063 रुपए बोनस शुक्रवार शाम तक आएगा खाते में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Super Exclusive News: सेल Bonus तय, नियमित कर्मचारियों को 23 हजार और ट्रेनीज को 18063 रुपए बोनस शुक्रवार शाम तक आएगा खाते में

19/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
sail-bonus-bonus-of-rs-23-thousand-for-regular-employees-and-rs-18063-for-trainees-will-be-credited-to-their-account-by-friday-evening

बोनस फॉर्मूले को आधार बनाकर प्रबंधन फाइनल बोनस का भुगतान करने जा रहा है। एनजेसीएस यूनियन से नहीं बनी है सहमति।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे सेल के उच्चाधिकारियों ने बोनस को लेकर फैसला कर लिया है।

सेल के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि बगैर बोनस समझौता किए कर्मचारियों के खाते में राशि डाली जा रही है। शुक्रवार शाम तक कर्मचारियों को 23 हजार रुपए बोनस मिल जाएगा। ट्रेनीज को 18 हजार 63 रुपए भुगतान किया जा रहा है।

यह एडवांस के रूप में नहीं है। इसे बोनस का फाइनल पेमेंट घोषित कर दिया गया है। सेल कारपोरेट आफिस के सूत्रों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि विवाद को शांत करने के लिए 19 तारीख को ही बोनस भुगतान की तैयारी थी। लेकिन, किन्हीं कारणों से यह अब 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

सेल के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है कि एनजेसीएस यूनियन से बोनस समझौता नहीं हो सका है। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने पिछली बार की तरह इस बार 40 हजार 500 रुपए से अधिक बोनस की मांग की थी। लेकिन, सेल प्रबंधन ने इसको खारिज कर दिया।

कंपनी के हालात को देखते हुए फैसला लिया गया है कि 23 हजार से अधिक बोनस नहीं दिया जा सकता है। यूनियन नेताओं की मांग को खारिज करने के साथ ही अब प्रबंधन कर्मचारियों के खाते में 23 हजार डालने जा रही है। बोनस फॉर्मूले के आधार पर यह राशि तय की गई है।

दूसरी ओर यूनियन नेता हर स्तर पर आंदोलन का दावा ही कर रहे हैं। दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को एकजुट करके दीपावली के बाद हड़ताल तक का दम भरा जा रहा है।

इन तमाम बन-बिगड़ते हालात के बीच सेल प्रबंधन ने बड़ा दांव खेल दिया है। यूनियन नेता कोई बड़ा कदम उठाएं, इससे पहले ही कर्मचारियों के गुस्से को शांत करने के लिए खाते में राशि डाली जा रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant से आ रही डरावनी तस्वीर, कर्मियों को ले गए स्ट्रेचर पर, पढ़िए पूरा माजरा
Next: सीजी विधानसभा चुनाव 2023 : कलेक्टर का फरमान, शातिर गुण्डा बदमाश को केंद्रीय जेल दुर्ग भेजों

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.