Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • दुर्ग-भिलाई
  • सीजी विधानसभा चुनाव 2023 : कलेक्टर का फरमान, शातिर गुण्डा बदमाश को केंद्रीय जेल दुर्ग भेजों
  • दुर्ग-भिलाई
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

सीजी विधानसभा चुनाव 2023 : कलेक्टर का फरमान, शातिर गुण्डा बदमाश को केंद्रीय जेल दुर्ग भेजों

19/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2023-10-19-at-23.32.42

-आदतन गुण्डा-गर्दी, मारपीट, चाकूबाजी, दादागिरी एवं चोरी जैसे अपराध घटित करने के कारण पप्पू साहू पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही भी की गई है।
– दुर्ग के बदमाश घनश्याम उर्फ पप्पू साहू को 3 माह के लिए केंद्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध किए जाने का आदेश कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जारी किया।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से गुंडा बदमाशों को दूर करने लिए बड़ी तैयारी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पुलिस अधिक्षक जिला दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर शातिर गुण्डा बदमाश घनश्याम उर्फ पप्पू साहू पिता पचकौड़ के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के वैधानिक प्रवाधानों के अंतर्गत 3 माह की कालावधि के लिए केंद्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध किए जाने का आदेश जारी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम उर्फ पप्पू साहू पिता पचकौड़ उम्र-35 वर्ष निवासी बजरंग नगर, कंडरापारा दुर्ग थाना दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग सिटी कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र का शातिर गुण्डा-बद्माश है, जो वर्ष 2013 से लगातार अपराध घटित कर रहा है। पुलिस थाना में 9 अपराध दर्ज है।
पप्पु साहू के आपराधिक गतिविधियों से जन साधारण को आतंकित, भयभीत एवं अशांति पूर्ण जीवन निर्वहन करने तथा लोगों में इतना भय एवं आतंक फैला दिया है, जिसके कारण लोग उसके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने एवं साक्ष्य देने से डरने लगे हैं।
आदतन गुण्डा-गर्दी, मारपीट, चाकूबाजी, दादागिरी एवं चोरी जैसे अपराध घटित करने के कारण पप्पु साहू पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही भी की गई है। इसके बाद भी इसके आदतों में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ है। गंभीर वारदात करने के बाद भी कुछ दिन जेल में रहकर छूट जाता है। जेल से बाहर आते ही पुनः अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो जाता है। इनके कृत्यों से सार्वजनिक जीवन तथा लोक व्यवस्था प्रभावित हुई है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने लोगों को भय मुक्त तथा शांतिपूर्ण जीवन निर्वाह करने के लिए अन्य कोई विकल्प न पाते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर पप्पु साहू के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की वैधानिक प्रवाधानों के तहत 3 माह की कालावधि के लिए केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध किए जाने आदेश पारित किया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Super Exclusive News: सेल Bonus तय, नियमित कर्मचारियों को 23 हजार और ट्रेनीज को 18063 रुपए बोनस शुक्रवार शाम तक आएगा खाते में
Next: SAIL Bonus बढ़ा नहीं, 17 हजार 500 रुपए घटा, पढ़िए वर्षवार बोनस आंकड़ा

Related Stories

Councilor Vashishtha Narayan Mishra passes Away read about his Association with the BSP and his Political Journey
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

लगातार 5 चुनाव जीतने वाले पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र बीमारी से हार गए, शोक की लहर, पढ़ें BSP से लगाव-सियासी सफर

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.